हाई स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से हराया, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 31 रन से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बनाने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने कड़ी टक्कर दी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवरों तक जीतने का जज्बा दिखाया लेकिन 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में ईशान किशन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। ईशान 34 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। नमन ने 14 गेंद में 30 रन का योगदान दिया।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और एडन मार्करम के तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट टोटल बना दिया है।

अभिषेक 23 गेंद में 63 रन की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 28 गेंद में 42 रन, जबकि हेनरिक क्लासेन 34 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वोटर आईडी के अलावा कौन से डाक्यूमेंट्स हैं वोटिंग के लिए वैध?