समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र किया जारी

समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र यानी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार यानी आज पार्टी नेताओं के साथ घोषणा पत्र जारी किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया।

सपा के घोषणा पत्र ‘जनता का मांग पत्र, हमारा अधिकार’ में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर जातिवार जनगणना कराए जाने, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण, युवा कल्याण, आटा और डाटा का अधिकार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण के विभिन्न बिंदुओं पर अनेक वादे किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में क्या वादे किए हैं ?

सपा ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दी गई है।

कितनी सीटों पर सपा ने उम्मीदवार उतारे हैं ?

कैसरगंज में फंसा पेंच क्या भाजपा इस बार बृजभूषण का टिकट काट सकती है ?