हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के एग्जिट पोल जारी, जानें कहाँ किसकी बन रही सरकार

By :Admin Published on : 07-Oct-2024
हरियाणा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इसके पहले दोनो ही राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसको कितनी सीटें हांसिल हो सकती हैं।

हरियाणा की राजनीती में काफी बड़ा बदलाव होने की संभावना हैं। जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु सरकार बनने की संभावना है। मीडिया द्वारा बताए जा रहे एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा सरकार से बाहर होगी। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार काफी बड़े बहुमत से बनती नजर आ रही है। 

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे। परंतु, मतदान के पश्चात आए एग्जिट पोल ने बीजेपी की धड़कने बढ़ा दी हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा सरकार से दूर दिख रही है।

रविवार को जो एग्जिट पोल सामने आए उन आकंड़ों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाते नजर आ रही है। जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन काफी मजबूत नजर आ रहा है।

न्यूज एजेंसियों द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 59 सीटें और बीजेपी को 23 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। इसके साथ ही 10 साल बाद हरियाणा में बीजेपी की सत्ता से विदाई हो सकती है।

मीडिया के एग्जिट पोल में हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी 23, कांग्रेस 59, INLD-  2 और अन्य उम्मीदवारों को 6 सीटों पर जीत हांसिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में इन पांच विधानसभा सीटों की काफी ज्यादा चर्चा

हरियाणा में एग्जिट पोल बीजेपी के नंबर कम अवश्य दिखा रहे हैं। परंतु, सीएम नायब सिंह सैनी यह दावा कर रहे हैं, कि 8 अक्टूबर को तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी को निराशा ही हाथ लगती दिख रही है। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना भी जताई गई है।

मीड़िया खबरों के एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस+NC गठबंधन 40 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। वहीं, बीजेपी 29 और पीडीपी समेत अन्य पर्टियां 21 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती हैं।

मीड़िया के एग्जिट पोल के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अलायंस को 35 से 45 सीटें और बीजेपी को 24 से 34 सीटों का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में बाकी को 16-26 सीटें मिल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में 5 पांच विधायकों के मनोनयन के पश्चात 95 सीटों वाले विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 48 सीटों का रहेगा।

Categories

Similar Posts