भारत की राजनीति में एक कर्मठ योगी, कठोर नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, अपार जन समर्थन प्राप्त लीडर है योगी आदित्य नाथ। जनता से सीधे जुड़ाव में उन्हें लोकप्रिय नेता बनाया। उनके नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को कानून, व्यवस्था, इन्फ्रास्टेक्चर प्रोग्रेस, रेपिड डवलपमेंट मॉडल में अग्रणी प्रदेश बनाया। इससे उत्तर प्रदेश का भाविष्य ही बदल दिया।

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का मूल नाम अजय सिंह विष्ट है। उनका जन्म उत्तराखण्ड के पौडी गढ़वाल जिले के एक साधारण से परिवार में 05 जून 1972 को हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में प्रखर, समाज सुधारक थे योगी आदित्यनाथ।

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा

हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से उन्होंने गणित में B. Sc किया। छात्र राजनीति एंव सामाजिक कार्यों के जुड़ाव ने उन्हें तर्क शीलता, निर्णय लेने की क्षमता और विश्लेषण क्षमता प्रदान की।

संन्यासी जीवन

शिक्षा प्रात करने के बाद उनका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ा। उनकी मुलाकात महन्त अवैत्य नाथ से हुई। यही से उनके सन्यासी जीवन की शुरुआत हुई। बाद में वे 1994 में गोरखनाथ मठ के महंत बने धार्मिक कार्यो का नेतृत्व, सामाजिक सेवा और जनसम्पर्क उनके जीवन का हिस्सा बन गये। 

राजनीति में प्रवेश

योगी आदित्यनाथ मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। उनकी स्पष्ठ विचार धारा एव मजबूत जनाधार और सीधे संवाद ने उन्हें लोकप्रिय सांसद बनाया। गोरखपुर से वे पाँच बार सांसद बने एव राजनीति के एक प्रमुख चेहरा बने।

मुख्यमंत्री बनने की राह

सन 2017 में भारतीय जनता पार्टी से वे उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बने। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कठोर अनुशासन, न्याय पूर्ण शासन शैली परि लक्षित होने लगी।

उपलब्धियां

कानून व्यवस्था में सुधार

उनके शासन में अपराध और अपराधी पर नियंत्रण किया गया। माफियाओं पर सख्त कार्यवाही हुई। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई। निवेशकों का रुझान बढ़ा।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

A. पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे

B. बुन्देल खण्ड एक्सप्रेस-वे

C. गंगा एक्सप्रेस-वे

D. जेवर जैसे नये हवाई अड्डे

E. मेट्रो परियोजनाऐ

इन परियोजनाएँ के कारण प्रदेश में विकाश कि रफ्तार बढ़ी। 

इन्वेस्टमेंट और एम्पालाय मेंट ग्रोथ

प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर शामिल हुये जिसे प्रदेश में भारी निवेश बढ़ा।  

शहरी विकास और स्वच्छता

A. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

B. अयोध्या, मथुरा और बनारस का पुन निर्माण

C. अध्योध्या दीप उत्सव की विश्व में पहचान

किसानों और ग्रामीण योजनाएं

A. ग्रामीण सड़‌कों का विस्तार

B. सिचाई योजनाएं

C. फसल बीमा

D. बिजली सप्लाई में सुधार

कुराल नेतृत्व

क्विक डिसीजन मेकिंग

जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

डिसीप्लेन - ऑरिनटेड गवर्नेन्स

मजबूत प्रशासनिक ब्यवस्था

Spiritual yet practical mind set

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

यूपी मॉडल भारत की राजनीति में चर्चित रहता है। अन्य राज्यों की जनता भी यूपी मॉडल की मांग करती है।

निष्कर्ष

योगी आदित्यनाथ एक पहाडी संघर्ष मय जीवन से उठकर एक साधु फिर सांसद और फिर उत्तर प्रदेश के एक प्रभावशाली मुख्यमंत्री। ये सब उनके कठिन परिश्रम, जनता से सीधा जुड़ाव और उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है।