विश्व में भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर टॉप 10 देश कौन-कौन से हैं ?

By :Admin Published on : 15-Jul-2024
विश्व

क्षेत्रफल के आधार पर 10 देश

1.रूस

भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनियाभर में रूस का पहला स्थान है। रूस दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है, जो कि यूरोपीय महाद्वीप का भाग है। खास बात है कि रूस यूरोप और एशिया, दोनों में है। हालांकि, इसे यूरोपीय देश ही माना जाता है। क्योंकि, इस देश के अधिकांश लोग यूरोपीय महाद्वीप में रहते हैं, जबकि इसका अधिक क्षेत्रफल एशिया में है। इसका क्षेत्रफल: 17,125,000 वर्ग किलोमीटर है।

2. कनाडा

कनाडा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है, जो कि अलास्का के पास स्थित है। इस देश की गिनती ठंडे देशों में होती है। यहां प्रमुख रूप से भारतीय नागरिक भी निवास करते हैं। इसका क्षेत्रफल: 9,984,670 वर्ग किलोमीटर है।

3. चीन

चीन की गिनती भी दुनिया के बड़े देशों में होती है। इसकी राजधानी बीजिंग है। इसका क्षेत्रफल: 9,572,900 वर्ग किलोमीटर है।

4. संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक है। यह देश आर्थिक, सैनिक और तकनीकी ताकत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल: 9,525,067 वर्ग किलोमीटर है।

5. ब्राजिल

ब्राजिल दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी ब्राजिलिया और इसका क्षेत्रफल: 8,515,767 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है।

6. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया अलग से एक महाद्वीपीय देश है। इसकी राजधानी की बात करें, तो वह कैनबरा है।  इसका क्षेत्रफल: 7,692,202 वर्ग किलोमीटर है।

7. भारत 

ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवें स्थान पर भारत का नाम आता है। भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है। 

7. अर्जेंटीना 

भारत के उपरांत 8वें स्थान पर अर्जेंटीना 2,780,400 वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है। 

9. कजाखिस्तान 

2,724,900 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ कजाखिस्तान नौवें नंबर पर आता है। 

10. अल्जीरिया

वहीं, अल्जीरिया 2,381,741 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के चलते 10वें नंबर पर आता है।