भारत जोड़ो यात्रा पुनः हरियाणा में दस्तक दी राज्य के चार जनपदों से होकर गुजरेगी

By :Admin Published on : 06-Jan-2023
भारत

पानीपत, हरियाणा। उत्तर प्रदेश में भृमण करते हुए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पुनः हरियाणा राज्य में प्रवेश कर गयी है। विगत वर्ष कन्याकुमारी से आरंभ की गई भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में पहुँची गई थी। यात्रा के चलते हजारों की संख्या में देशवासी राहुल गांधी के समर्थन में उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर सड़कों पर साथ चलते दिखाई दे रहे थे। 


उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं को भी बड़ी तादात में पार्टी के झंडे सहित यात्रा के स्वागत के साथ समर्थन करने के उद्देश्य से शम्मिलित हुए। इसके अलावा विभिन्न छोटे-बड़े क्षेत्रीय दलों द्वारा भी यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित की एवं अपना समर्थन भी जाहिर किया है।


हरियाणा राज्य के इन जनपदों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा


हरियाणा राज्य में गुरूवार को भारत जोड़ो यात्रा ने पुनः प्रवेश कर लिया है। आपको बतादें कि 5 जनवरी से 10 जनवरी के मध्य प्रदेश के चार जनपदों में से होकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी की शाम को उत्तर प्रदेश राज्य से हरियाणा के पानीपत जनपद के सनौली खुर्द गांव से होते हुए हरियाणा में प्रवेश हुई। बतादें, कि भारत जोड़ो यात्रा ने 21-23 दिसंबर के मध्य हरियाणा में प्रथम चरण में 130 किमी से भी ज्यादा की दूरी को तय कर लिया था। भारत जोड़ो यात्रा नूंह, गुरुग्राम एवं फरीदाबाद जनपद से होते हुए गुजरी थी।


राहुल गांधी की सुरक्षा किस प्रकार की होती है 


अगर हम राहुल गाँधी जी की सुरक्षा की बात करें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलते हैं तब उनकी सुरक्षा करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान लगभग 100 फीट की डी (सर्कल) बनाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसके भीतर केवल पासधारक नेता ही मौजूद होते हैं। इसके अलावा राहुल गांधी जी किसी को संकेत करते हैं, तो केवल उसी स्थिति में सुरक्षाबल में उपस्थित जवान उस व्यक्ति को डी (सर्कल) में आने देते हैं। राहुल गाँधी की सुरक्षा के मामले में स्थानीय प्रशासन की सतर्कता का यह उत्तम उदाहरण है, इसी वजह से पानीपत नगर में भारत जोड़ो यात्रा का मार्ग तीन बार   बदला जा चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा द्वितीय चरण में गुरुवार शाम लगभग 5:45 बजे उत्तर प्रदेश से हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर चुकी है।