भाजपा के नेता जेपी नड्डा ने कर्नाटक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 07-Jan-2023
भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी कर्नाटक राज्य में दो दिन के भ्रमण पर हैं। नड्डा जी द्वारा गुरुवार को तुमकुर में पार्टी की ताकत केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया है। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद को बढ़ावा देने के रूप में अपनी पहचान रखती है। लेकिन हमारा लक्ष्य केवल सेवा करना है, एवं इनका लक्ष्य कमीशन खाना है। कांग्रेस भाई को भाई से लड़ाने का कार्य करती है।


कांग्रेस वोटबैंक आधारित राजनीति करती है 


नड्डा जी का कहना है, कि कांग्रेस वोट बैंक के आधार पर राजनीति करती है। कांग्रेस लोगों को जातियों एवं क्षेत्रों में विभाजित करने का कार्य कर रही है। कांग्रसियों ने सदैव जातिवाद एवं वंशवाद की राजनीति को प्रोत्साहन दिया है, हालांकि बीजेपी की राजनीति में जातिवाद एवं वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। हमने जो भी वादे किए हैं, उनको पूर्ण किया है। कर्नाटक की भाजपा सरकार ने सदैव प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई है।


कांग्रेस पर जमकर बरसे नड्डा 


नड्डा जी ने आगे बोला, "कांग्रेस का लक्ष्य भाई को भाई से लड़ाना, जनपदों को जनपदों से लड़ाना, राज्यों को राज्यों से लड़ाना, प्रत्येक छोटी-बड़ी बात को बड़ा बनाने का कार्य कांग्रेस पार्टी ही करती है। जातिवाद को प्रोत्साहन देना, वंशवाद को बढ़ावा, परिवारवाद को बढ़ावा, तुष्टिकरण को आगे बढ़ाना, कांग्रेस पार्टी के पास सिर्फ यही कार्य रहता है।"


जे पी नड्डा जी ने 'सक्षम बूथ' बनाने की हिदायत दी 


भाजपा नेता जे पी नड्डा जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'सक्षम बूथ' निर्माण करने की हिदायत दी है। उनका कहना है, कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका भाग  बनना चाहिए। अगर आप समाज को एकजुट करना चाहते हैं, तो हमें 'टिफिन मीटिंग' आयोजित करने की काफी आवश्यकता है, जिससे कि हम सब एक दूसरे के घर का बना भोजन एकसाथ बैठकर खाएं एवं प्रेम व भाईचारा बढ़ाएं।