Survey Detail:
सुनील कुमार शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं ,जो भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के सदस्य हैं। वे उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा के सदस्य हैं और उनको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के करीबी माना जाता है, जिनके साथ उन्होंने कई सालों तक काम किया है।
वे उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य भी थे। 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद किसी विधान सभा चुनाव में सबसे अधिक मत से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।