बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल कब बजेगा, जानिए इससे जुड़ी खास जानकारी

By :netahub Published on : 02-Jun-2025
बिहार

बिहार में एक बार फिर से 5 साल बाद चुनावी बिगुल बजने वाला है। एक तरफ महागठबंधन कमर कस कर तैयार है, तो दूसरी तरफ NDA ने फिर से सत्ता पाने के लिए तैयारियां तेज करदी हैं। अब इसी सियासी उठा पटक में राजद अगर NDA के कुछ नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा चुकी है तो JDU-BJP ने भी राजद के पाला बदलने वाले नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। आज हम बात करेंगे कि बिहार चुनाव कब तक शुरू हो जाएंगे। 

बिहार में चुनाव कब होंगे ?

बिहार में चुनाव कब होंगे इस सवाल का जवाब जानना के लिए पहले आपको ये जानना आवश्यक है, कि NDA की नीतीश सरकार का कार्यकाल कब तक है। बिहार की वर्तमान यानी नीतीश सरकार का कार्यकाल 23 नवंबर 2020 से शुरू हुआ था। 

नीतीश सरकार का कार्यकाल इस साल यानी 2025 में 22 नवंबर तक है। जाहिर है, कि इससे पहले चुनाव होंगे। माना जा रहा है, कि सितंबर से अक्टूबर के बीच आचार संहित लग जाएगी। माना ये भी जा रहा है कि अक्टूबर से नवंबर के शुरुआती हफ्ते के बीच वोटिंग और मतों की गिनती भी संपन्न कराई जा सकती है।

चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान 

हालांकि, चुनाव आयोग के पास तैयारी और तारीखों का ऐलान करने के लिए अभी काफी समय है। ऐसे में ये माना जा सकता है, कि अक्टूबर के अंत तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंंगे। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी न सिर्फ शुरू की बल्कि तेज भी कर दी है। हालांकि चुनाव की तारीखों पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग ही लेगा।

पिछली बार बिहार चुनाव कब हुए थे ?

अगर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की बात करें तो उस दौरान बिहार में 3 चरणों में चुनाव कराए गए थे। पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर 2020 को वोटिंग कराई गई थी। वहीं दूसरे चरण में 3 नवंबर 2020 को 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 

वहीं, तीसरे और आखिरी चरण के लिए 7 नवंबर 2020 को 78 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। इसके बाद 10 नवंबर 2020 को वोटों की गिनती कर दी गई थी। 2020 के चुनाव में NDA ने बहुमत के साथ सरकार बना ली थी।

प्रश्नोत्तरी 

प्रश्न : नीतीश सरकार का कार्यकाल कब समाप्त होने वाला है ?

उत्तर : नीतीश सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त होने वाला है। 

प्रश्न : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कितने चरण में संपन्न हुआ था ?

उत्तर : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तीन चरण में सपन्न कराए गए थे।  

प्रश्न :  बिहार में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं ?  

उत्तर : बिहार में कुल 243 विधानसभा की सीटें हैं।

Categories

Similar Posts