Table of Contents
यूँ तो दिल्ली के विकास में अनेक लीडरों का योगदान रहा है। परन्तु शीला दीक्षित का नाम दिल्ली के विकास में अलग हट कर ही है। उन्होंने दिल्ली को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक केन्द्रत राजधानी के रुप में परिभा -षित किया था । दिल्ली विकास मॉडल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान उन्होने दिलाई थी |
शीला दीक्षित का जीवन परिचय
शीला दीक्षित का जन्म पंजाब के कपूर थला में 31 मार्च 1938 को हुआ था। उनका जन्म शिक्षित और संस्कारवान परिवार में हुआ था। परिवार के संस्कारों का ही प्रभाव था, कि उनमें समाज सेवा की भावना विकसित हुई थी।
शीला दीक्षित की शिक्षा
शीला दीक्षित ने मिरांडा हाउस, दिल्ली यूनीवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। यही से उनका एडमिनिस्ट्रेटिव कोन्फिडेस एवं पब्लिक कम्युनिकेसन का विकास हुआ।
शीला दीक्षित का पारिवारिक जीवन
शीला दीक्षित की शादी प्रसिद्ध आई ए एस अधिकारी उमाशंकर दीक्षित के साथ हुई थी। जो आगे चलकर देश के गृह मंत्री और गवर्ननर भी रहे थे। पारिवारिक माहौल से ही राजनीति उनके जीवन में रच बस गयी थी |
शीला दीक्षित की शुरुआती राजनीति
उन्होंने अपनी राजनैतिक यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शुरू की थी। 1984 में वे लोक सभा लिए निर्वाचित हुई। केन्द्र मे वे मिनिस्टर आफ स्टेट रही। नीति निर्माण में वे वामन इम्पविरमेन्ट और सोशल वेलफेयर योजनाओं से जुडी |
तीन बार दिल्ली की मुख्य मंत्री
शीला दीक्षित सन 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री दिल्ली की रही। वे एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुई थी।
दिल्ली के विकास में उनका योगदान
* दिल्ली मेट्रो का विस्तार
* फ्लाईओवर, रोड,और पुलों का निर्माण
* बिजली, पानी में सुधार
* शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार
* लोफ्लोर एसी बसों का संचालन
* साफ और हरित दिल्ली का मिशन
* सरकार की नागरिक केन्द्रित सर्विस
उनका मॉडल - "development with dignity
व्यक्तित्व
* वोमेन लीडरशिप की अद्भुत मिसाल
* शांत, सरल एव विन्रम स्वभाव
* सरल एवं क्षमतावान प्रशासक
* लोगों को सुनने की धैर्यता
राष्ट्रीय प्रभाव
उनके दिल्ली मॉडल को देश में अरबन डवलपमेंट सक्सेज स्टोरी माना गया। अंतराष्ट्रीय मीडिया ने भी उनकी एफीसियन्ट एवं प्रोग्रेसिव सी एम माना।
निधन
शीला दीक्षित का निधन 20 जुलाई 2019 को हो गया था। दिल्ली की राजनीति मे यह एक अपूरणीय क्षति थी अपने कार्यों से उन्होंने साबित किया
" Leadership is not about power, it is about Shaping lives."