Table of Contents
भारतीय राजनीति में नेताओं ने अपने दमखम पर राजनीति को अप्रत्याशित रूप से नया मोड़ समय - समय पर दिया है। उन्हीं नेताओं में से एक नेता हैं अरविंद केजरीवाल। अन्ना हजारे आन्दोलन से प्रकाश में आये अरविन्द केजरीवाल गवर्नेन्स, ट्रांस पेरेन्सी और एकाउन्टेविलीटी को केंद्र में रखते हुये राजनीति में एक नयी संस्कृति स्थापित की। आज वे एक साफ-सुथरी राजनीति के प्रतीक माने जाते हैं।
अरविन्द केजरीवाल का जीवन परिचय
केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। पिताजी गोविन्द राम केजरीवाल पेशे से इंजीनियर थे।
अरविन्द केजरीवाल की शिक्षा
केजरीवाल बचपन से ही मेधावी रहे है। उन्होंने IIT खड़गपुर से मेकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई उत्कृष्ट रैंक हासिल की। यही से उनमें लीडरशिप स्किल का विकास हुआ।
आई आर एस सेवा
केजरीवाल ने 1995 में UPSC पास कर Indian revenue service (IRS ) जॉइन किया आयकर विभाग में काम करते हुऐ उन्होंने नजदीक से समझा की कैसे एक बिजनिसमैन को ब्यूरोक्रेसी से जुझना पड़ता है यही अनुभव करप्सन के खिलाफ उनके विचारों का आधार बना।
आर टी आई आंदोलन एवं सामाजिक सेवा
IRS सर्विस के दौरान ही 2006 में उन्होंने परिवर्तन NGO की स्थापना की। जिसका उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओ को पारदर्शी बनाना था। RTI ने उन्हें ग्रास रुट्स लेवल पर लोक प्रिय बनाया।
अन्ना हजारे आन्दोलन से राष्ट्रीय पहचान
सन 2011 में दिल्ली में हुये इण्डिया अंगेस्ट करप्सन मूवमेंट के दौरान केजरीवाल राष्ट्रीय चर्चा में आये। यह आन्दोलन लोकपाल विल की मांग को लेकर शुरू हुआ। पुरे देश से युवा, मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगो का इस आन्दोलन को अपार समर्थन मिला। तब लोगों ने जाना की राजनीति परिवर्तन का माध्यम बन सकती है।
आम आदमी पार्टी की स्थापना
सन 2012 में केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप ) की स्थापना की जो की ऐसी राजनैतिक पार्टी थी जो आम आदमी ईमानदारी और सिविक राइट्स को वरीयता देती है। भारतीय राजनीति में यह एक वैचारिक बदलाव था।
दिल्ली के मुख्य मंत्री के रूप में
अरविंद केजरीवाल पहली बार 2013 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने इसके बाद 2015, 2020 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। जो की अपने आप में जनता के भरोसे का प्रमाण है।
उपलब्धियां
* शिक्षा में सुधार
* बिजली और पानी उपलब्ध कराना
* दिल्ली में प्रदुषण नियंत्रण के प्रयास
* स्वास्थ्य सेवाए
* शिक्षा व्यवस्था में सुधार
* महिलाओ की सुरक्षा और फ्री बस यात्रा
उनकी राजनीति का आधार है - development with dignity
नेतृत्व शैली
* सहज़ सरल और प्रभावी
* जनता से सीधा संवाद
* विवाद कम, कार्य सिद्धांत अधिक
* गणितीय डाटा विश्लेषण
राष्ट्रीय चर्चा और प्रभाव
केजरीवाल मॉडल को एक successful case study माना जाता है। कई राज्यों की शिक्षा और स्वास्थय सुधार इसी मॉडल से प्रेरित है।
निष्कर्ष
केजरीवाल एक IRS officer से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दर्शाता है की राजनीति हर नागरिक की हो सकती है उन्होंने सिद्ध किया की परिवर्तन स्लोगन से नही बल्कि जनता के भरोसे से आता है। केजरीवाल की कहानी युवाओं को भरोसा दिलाती है की - "Be the change you want to see"