इतिहास में कई ऐसे लीडर हुये है जिन्होंने देश को एक नई दिशा दी। राजीव गाँधी उनमें से एक मुख्य लीडर रहे हैं। देश को नई सोच और तकनीकी शिक्षा देने के कारण उनको आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाय तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगा। माना जाता है कि उन्होंने भारत में 21वी सदी की नीव रखी।

राजीव गांधी का जीवन परिचय (Early Life of Rajiv Gandhi)

राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनके दादा पं० जवाहर लाल नेहरु (Jawaharlal Nehru) स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। उनकी माताजी श्रीमती इन्दिरा गाँधी (Indira Gandhi) भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री थी। वे एक प्रभावशाली राजनैतिक परिवार से सम्बन्ध रखते थे। 

राजीव गांधी की शिक्षा

राजीव गांधी ने शुरुआती शिक्षा दून स्कूल, देहरादून से की। इसके बाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Trinity College, Cambridge) और इम्पीरियल कालेज लन्दन से उच्च शिक्षा प्राप्त की। भारत लौटने के बाद उन्होंने इंडियन एअरलाइन्स (Indian Airlines) में कॉमर्सियल पायलेट के रूप में कार्य किया।

पारिवारिक जिन्दगी

राजीव गाँधी ने सोनिया गाँधी से शादी की थी। उनके एक पुत्र राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) और एक पुत्री प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi Vadra) है। राजीव गाँधी का तकनीकी क्षेत्र से गहरा लगाव रहा था।

राजनैतिक जीवन

यों तो उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी हुई थी किन्तु वे कभी राजनीति में नही आना चाहते थे। किन्तु 31 अक्टूबर 1984 को उनकी माता जी और भारत की तात्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की निर्मम हत्या के बाद मात्र 40 वर्ष की आयु में उनको देश की बागडोर संभालनी पड़ी। उनका कार्यकाल 1984 से 1989 तक भारत के लिये प्रगति का समय माना जाता है|

प्रमुख उपलब्धियां

* तकनीकी और कम्प्यूटर (IT & Computer Revolution in India) के क्षेत्र में राजीव जी ने भारत में कम्प्यूटर, सूचना प्रोद्योगिकी और टेली काम लाये। उनकी नीतियों ने सॉप्टवेयर उद्योग और डिजिटल कम्युनिकेशन को एक मजबूत आधार प्रदान किया |

* नई शिक्षा नीति (National Education Policy) के अन्तर्गत तकनीकी शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को बढावा देकर, देश के युवाओं को विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धाी बनाया।

* पंचायती राज (Panchayati Raj & Decentralization) को बढ़ावा देने के कारण 74 वे संविधान संशोधन की नीव रखी जिसकी वजह से पंचायतो और नगर पालिकाओं को अधिक अधिकार मिले। जिससे लोक तंत्र की जडे और मजबूत हुई।

* आर्थिक सुधारों (Economic Liberalization Initiatives) के अन्तर्गत उन्होंने लाइसेंस राज को सुगम बनाया। उद्योगों को छूट दी और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन दिया। यह सुधार 1991 मे आर्थिक उदारी करण का आधार बने

* विदेशी नीति के अन्तर्गत और श्रीलंका, चीन और अमेरिका से मजबूत सम्बन्ध बनाये। श्री लंका में उन्होंने शांति सेना भेजी ताकि वहाँ का गृह युद्ध समाप्त किया जा सके। 

राजीव गांधी की निर्मम हत्या (Assassination of Rajiv Gandhi)

तमिलनाड़ु राज्य के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 को एक चुनावी जन सभा को सम्बोधन करने के लिये राजीव गांधी गये थे। वही पर LTTE के एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी।

अपवाद

गांधी के कार्यकाल में बोफोर्स घोटाला सबसे ज्यादा विवाद में रहा। 1989 के चुनावों में उन्हें हार भी झेलनी पड़ी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने की भी आलोचना हुई।

निष्कर्ष

राजीव गांधी की नीतियों ने शिक्षा, तकनीकी, ग्रामीण विकास को एक नया रूप दिया। वे एक दूरदर्शी लीडर थे। उन्होने कहा था- "India is an old  country, but a young nation"