भारतीय इतिहास में ऐसे महान नेता हुये है जिन्होंने राजनीति ही नही अपितु पूरे देश को सोच और दृष्टिकोण को ही बदल कर रख दिया। देश को जिन्होंने आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। ऐसा नेता है नरेन्द्र दामोदर दास मोदी (Narendra Damodardas Modi) मोदी जी आज देश के 14 वें प्रधान मंत्री (Prime Minister of India) है। जिन्होंने विश्व मंच पर भारत को एक मजबूत पहचान दी।

नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय

मोदीजी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को बड़‌नगर गुजरात में हुआ था। एक अत्यन्त साधारण परिवार में जन्मे मोदी जी के पिता का नाम दामोदर दास मूलचन्द मोदी था। मोदी के पिता एक चाय विक्रेता थे। मोदी की माता जी एक हीराबा एक साधारण गृहणी थी।

नरेन्द्र मोदी की शिक्षा

नरेन्द्र मोदी बचपन से ही मेहनती और जिज्ञासु थे। बड़नगर स्थित अपने पिता की टी-स्टाल पर काम करते हुये ही उन्होंने अपनी पढ़ाई शुरु की। बड़नगर स्कूल से ही उन्होने माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। फिर दिल्ली विश्व विद्यालय से पोलिटीकल साइंस (Political Science) में स्नातक किया। उसके बाद गुजरात विश्व विद्याल से पॉलिटीकल साइंस से एम०ए० (M.A. in Political Science) किया।

संघ से राजनैतिक सफर

मोदी जी बचपन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गये थे। संघ में उन्होंने पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में कार्य किया। राष्ट्र भावना उनमें कूट-कूट कर भरी थी। 1975 में लगे आपात काल में उन्होंने भूमिगत होकर राष्ट्र सेवा की 1978 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party - BJP) से जुड़ कर उन्होंने अपना राजनैतिक सफर शुरु किया। 

मुख्य मंत्री के रूप में

सन् 2001 मे मोदी भारतीय जनता पार्टी से गुजरात के मुख्य मंत्री (Chief Minister of Gujarat) चुने गये। उनके कार्य काल में विकास के रूप में गुजरात मोडल पेश (Gujarat Model of Development) किया गया।

* Vibrant Gujarat Summit शुरू किया जिसमें फॉरेन इन वेस्टमेंट का मार्ग प्रशस्त किया।* चौबीसों घन्टे निबधि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की। इन्फ्रास्ट्रेक्चर डवलपमेंट (infrastructure development) और इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर (industrial corridors) का निर्माण किया।

* कृषि महोत्सव के द्वारा किसानो को नयी तकनीकी से जोड़ा‌ गया।

* गुजरात में G. D. P ग्रोथ और गवर्नेन्स में मुकाम हासिल किये।

प्रधानमत्रित्व

"सबका साथ सबका विकास" नारे  के साथ के देश के चौदहवें प्रधानमंत्री 2014 में बने। उनकी छवि विकास पुरुष की बनी तो 2019 में वे दूसरी बार भारत के प्रधान मंत्री बने और भारतीय राजनीति में स्थिरता का अध्याय लिखा।

प्रमुख कार्य

* Digital India Mission - 

मोदी जी ने देश को डिजिटल ट्रासफोर्मेशन की दिशा में बढ़ाया। 

E - Governance, ऑन लाइन एजुकेशन, डिजिटल पेमेंट और इंटरनेट  Accessibility ने भारत को डिजिटल भारत बनाया।

* स्वच्छ भारत अभियान -

स्वच्छता को जन - आंदोलन बनाकर मोदी जी ने अटल जी का सपना पूरा किया | 

* मेक इन इण्डिया और स्टार्टप इण्डिया -

मेक इन इण्डिया के अन्तर्गत भारत को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाया।

* गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स -

G.S. T के अन्तर्गत देश को एक राष्ट्र एक टैक्स की सोच के साथ जोड़ा। देश को इससे आर्थिक मजबूती मिली।

* नोट बंदी -

2016 में देश में नोट बंदी कर काले धन को देश की मुद्रा प्रवाह में लाने का काम किया।

* आत्म निर्भर भारत -

2019 में भारत में आत्म निर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत मैन्युफैक्चरिंग में देश को आत्म- निर्भर बनाया।

* फॉरेन पॉलिसी-

मोदी जी एक मजबूती फॉरेन पोलिसी के अन्तर्गत भारत को विश्व में ग्लोबल लीडर की पहचान दी। 

नेतृत्व शैली

मोदी की का नेतृत्व ऐसा ही है कि वे जनता से सीधे जुड़ते हैं। उनके कार्यक्रम - मन की बात, टिवीटर, और डिजिटल Outreach के माध्यम से जनता से सीधा संवाद होता है। वे डबलपमेंट, डिलीवरी और डिटरमाइनेसन की सोच रखते हैं। उनका मानना है कि - "मैं राजनीति में रहकर भी, राजनीति से ऊपर रहना चाहता हूँ "|

व्यक्तित्व 

मोदी जी सुबह योग करते हैं। भारतीय संस्कृति में विश्वास रखते हैं। फिर Hard work करते है। और देश सेना ही उनका एक मेव लक्ष्य है। वे कहते है कि -" सपने वो नही जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नही देते|"

विश्व में भारत की पहचान

मोदी जी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल पावर के रूप में उभरा है। G-20, प्रेसीडेसी, अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस, ब्रिक्स, डिजिटिल इण्डिया जैसे मैचों पर भारत मजबूत छवि से विश्व में भारत की विशेष पहचान बनी है। आज भारत को ग्लोबल पावर के रूप में देखा जाता है।

निष्कर्ष

एक साधारण परिवार में जन्मे मोदी जी भारत के उच्च पद पर आसीन है। जो इस बात का प्रमाण है कि एक साधारण व्यक्ति भी अपनी मेहनत के बल पर ऊंचाइयों की छू सकता है। आज मोदी वर्ल्ड लीडर तक पहुंच चुके हैं | यह संदेश  है कि -"अगर इरादे नेक है, तो रास्ते खुद बनते हैं।