12 राज्यसभा सीटों में से NDA के 9 और कांग्रेस का 1 सदस्य बना निर्विरोध राज्यसभा सांसद

By :Admin Published on : 29-Aug-2024
12

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो चुका है। भाजपा के नौ सहयोगी दलों के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने निर्विरोध चुनाव जीता है। 

हिमाचल प्रदेश में हार का सामना करने वाले अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बार तेलंगाना से चुनाव जीतने में कामयाबी प्राप्त की है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राजस्थान से चुनाव जीता है।

सत्तारूढ़ एनडीए ने राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। मंगलवार को भाजपा के नौ और सहयोगी दलों के दो सदस्यों ने निर्विरोध चुनाव जीता है। वहीं, कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी ने तेलंगाना से निर्विरोध जीत दर्ज की है।

अब उच्च सदन में केंद्र सरकार को विधेयकों को पारित कराना काफी आसान रहेगा। राज्यसभा में समकुल 245 सीटें हैं। वर्तमानित समय में आठ सीटें खाली हैं। इस वजह से कुल सदस्यों की तादात 237 रह गई है। वहीं, बहुमत का आंकड़ा भी घटकर 119 रह गया है।

जानिए राज्यसभा का पूरा समीकरण क्या है ?

अगर आंकड़े की बात करें तो राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 96 है। वहीं एनडीए के सांसदों की संख्या 112 हो गई है। 

विपक्षी सांसदों की संख्या 85 हो गई है। एनडीए को छह मनोनीत और एक स्वतंत्र राज्यसभा सांसद का समर्थन भी मिला है। इस तरह एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है।

राज्यसभा में कहाँ से कौन विजेता हुआ ?

नौ सदस्यों के साथ राज्यसभा में भाजपा की ताकत में इजाफा हुआ है। इससे पार्टी को विधेयक पास कराने में आसानी होगी। 

भाजपा के धीर शील पाटिल ने महाराष्ट्र, रवनीत सिंह बिट्टू ने राजस्थान, किरण चौधरी ने हरियाणा, बिहार से मनन मिश्रा, असम से मिशन रंजन दास व रामेश्वर तेली, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य ने निर्विरोध चुनाव जीता है। 

भाजपा के सहयोगी दलों से उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार और अजित पवार की पार्टी से नितिन पाटिल ने महाराष्ट्र से चुनाव जीता है।

Categories

Similar Posts