भाजपा में उम्मीदवारों के नाम की चर्चा अभी से शुरू हो गई है, ये लोग भी चुनावी रण में कूद सकते हैं

By :Admin Published on : 17-Jun-2023
भाजपा

आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनैतिक दलों में रस्साकसी शुरू हो चुकी है। समस्त राजनैतिक पार्टियां अपने अपने स्तर से तैयारियों में जुटना शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में सामने आ रही खबरों में सुनने को मिल रहा है, कि भाजपा को हराने के लिए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। 


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी अपनी कमर कस ली है। हालाँकि, अभी चुनाव में एक वर्ष का समय है। परंतु, भाजपा में अपने उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है। सूत्रो के मुताबिक, बीजेपी अपने उन मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतार सकती है, जिन्होंने पहले कभी भी चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे नेताओं की सूची में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी शम्मिलित है। चलिए जानते हैं, कि बीजेपी के कौन-कौन से मंत्री इस बार चुनावी रण में कूद सकते हैं।


पीयूष गोयल


पीयूष गोयल केंद्र सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं। रेल मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 2010 में वह पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। 2016 में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए।


अश्विनी वैष्णव


आईआईटीयन अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री हैं। अश्विनी का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। 2019 में ओडिशा से इन्हें राज्यसभा भेजा गया था।


निर्मला सीतारमण


निर्मला सीतारमण वर्तमान में देश की वित्त मंत्री हैं। इनकी जन्मस्थली तमिलनाडु है। वित्त मंत्रालय से पूर्व इन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली हुई थी। निर्मला ने तमिलनाडु से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। दिल्ली में जेएनयू से इन्होंने एमफिल किया हुआ है। वर्ष 2003 में वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य बनी थीं। अभी कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं।


मनसुख मांडविया


मनसुख मांडविया गुजरात से आते हैं और अभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। 2002 में 28 साल की उम्र में ही गुजरात में विधानसभा चुनाव जीते थे। गुजरात में सबसे कम उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया। साल 2018 में वह दूसरी बार राज्यसभा सांसद चुने गए।


एस जयशंकर


पूर्व विदेश मंत्री एवं विदेश सचिव सुब्रह्मण्यम जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल अभी बचा हुआ है। मोदी सरकार में उन्हें 2019 में विदेश मंत्री बनाया गया था। इसी साल उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। जयशंकर अमेरिका, चीन और चेक गणराज्य में राजदूत रह चुके हैं। जयशंकर की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। कहा जा रहा है कि अगले चुनाव में उन्हें दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है। 

Categories

Similar Posts