आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में तकरार की शुरुआत हुई

By :Admin Published on : 02-Jan-2024
आम


आम आदमी पार्टी से पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारों द्वारा पूछने पर पंजाब कांग्रेस के नेता गठबंधन के खिलाफ हैं और उन्हें लगता है कि गठबंधन हुआ तो कांग्रेस का पंजाब से सफाया हो जाएगा। इस पर मान ने कहा कि आज उनकी क्या स्थिति है। क्या कांग्रेस की स्थिति साफ होने से कम है। सीएम के इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी।


आने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने आई.एन.डी.आई. गठबंधन का निर्माण किया। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी सहित बहुत सारे राजनीतिक दल एक साथ आकर भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही, में हुए विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल अलग- अलग चुनाव मैदान में उतरे। साथ ही, वर्तमान में आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के मध्य जुबानी जंग तीव्र हो चुकी है।


सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस पर कसा तंज


भगवंत  मान ने आगे कहा, "जल्दी ही पंजाब और दिल्ली में माताएं अपने बच्चों को यह कहानी सुनाती दिखाई देंगी कि एक थी कांग्रेस। हालंकि, मान ने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (आईएनडीआईए) के तहत कांग्रेस के साथ गठबंधन जरूरी है।"


पवन खेड़ा ने सीएम मान के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी  


पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, कि ‘आप’ के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएँगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’। आपने तो देखी होगी?


कभी दोस्त तो कभी अजनबी 


बतादें, कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए स्वयं 10 जनवरी को पंजाब आ रहे हैं। इससे पूर्व वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पठानकोट में हुई रैली में शामिल होने के लिए पंजाब आए थे। बेशक ही विपक्षी आई.एन.डी.आई. गठबंधन में दोनों पार्टियां एक साथ खड़ी हैं। परंतु, पंजाब की राजनीति में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।


Categories

Similar Posts