संजय सिंह को इन शर्तो पर मिली बेल, पत्नी अनीता ने कहा अभी खुशी अधूरी

By :Admin Published on : 03-Apr-2024
संजय

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज बुधवार को रिहा हो रहे हैं। 

जमानत पर बाहर आने के बाद आप नेता को ट्रायल कोर्ट की इन शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। 

कोर्ट ने संजय सिंह को दो लाख रुपये के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि की बेल राशि पर जमानत दे दी। आप नेता की पत्नी ने जमानत बॉन्ड भर दिया है।

संजय सिंह को निम्नलिखित शर्तों का पालन करना होगा


  • संजय सिंह देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे, पासपोर्ट सरेंडर करना होगा।
  • ईडी के जांच अधिकारी को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा।
  • आबकारी मामले में अपनी भूमिका के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • संजय सिंह सूबतों से छेड़छाड़ नहीं करें।
  • दिल्ली-एनसीआर छोड़ने की जानकारी देनी होगी।
  • राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं।
  • ईडी की जांच में सहयोग करना होगा।
  • ईडी के जांच अधिकारी को अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी।
  • ईडी द्वारा जब भी बुलाया जाएगा जाना होगा।

संजय सिंह की पत्नी ने क्यों कहा खुशियां अभी अधूरी हैं ?

सदस्य संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि यह खुशी अरविंद केजरीवाल सहित उनके तीन भाइयों के जेल में होने के कारण अधूरी है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अभी भी सलाखों के पीछे हैं।

सिंह की जमानत को सच्चाई की जीत बताते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) तब जश्न मनाएगी जब उसके सभी नेता मामले से बरी हो जाएंगे।

अनिता सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का सही समय नहीं है। 

पत्रकारों द्वारा किए गए क्या आबकारी घोटाले में अपने शीर्ष नेताओं के फंसने से आप की राजनीति उथल-पुथल का सामना कर रही है सवाल के जवाब में अनीता सिंह ने कहा कि आप की राजनीति को कोई खतरा नहीं है। 

संजय सिंह के आवास पर जश्न मनाया गया और उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं।


Categories

Similar Posts