वक्फ बिल को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने JPC का गठन किया था। स्पीकर ने JPC में 31 सांसदों को शामिल किया है। इस JPC में लोकसभा के 21 सांसद और राज्यसभा के 10 सांसद होंगे। वहीं जगदंबिका पाल को इस जेपीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। 

JPC में ओवैसी और इमरान मसूद भी शामिल हैं। बता दें कि मोदी सरकार ने वक्फ एक्ट संशोधन बिल को JPC के पास भेज दिया था। स्पीकर ने इस पर JPC भी गठित कर दी है। 

फिर इस रिपोर्ट को सरकार के पास भेजा जाएगा। लेकिन सरकार इसके लिए बाध्य नहीं है, कि वो JPC की सिफारिशों को माने।

जेपीसी में AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी शामिल हैं। वक्फ बिल को लेकर जो JPC बनी है, वो ये तय करेगी कि वक्फ एक्ट में कौन-कौन बदलाव सही हैं और कौन-कौन गलत हैं। 

जानिए राज्यसभा से 10 सदस्य कौन-कौन हैं ?

वक्फ बिल को लेकर गठित JPC में बृज लाल, मेधा विश्राम कुलकर्णी, गुलाम अली, राधा मोहन दास अग्रवाल, सैयद नसीर हुसैन, नदीमुल हक, विजय साई रेड्डी, मोहम्मद अब्दुल्ला, संजय सिंह, वीरेंद्र हेगड़े राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे।  

जानिए लोकसभा के 21 सदस्य कौन-कौन हैं ?

वक्फ बिल को लेकर गठित JPC में जगदंबिका पाल (BJP), निशिकांत दुबे (BJP), तेजस्वी सूर्या (BJP), अपराजिता सारंगी (BJP) , संजय जयसवाल (BJP)

दिलीप सैकिया (BJP), अभिजीत गंगोपाध्याय (BJP), डीके अरुणा (BJP), गौरव गोगोई (Congress), इमरान मसूद (Congress), मोहम्मद जावेद (Congress), मौलाना मोहिबुल्ला नदवी (Samajwadi Party), कल्याण बनर्जी (TMC), ए. राजा (DMK), लावू श्रीकृष्णा (TDP), दिलेश्वर कामत (JDU), अरविंद सावंत (ShivSena-UBT), सुरेश गोपीनाथ महत्रे (NCP-SP), नरेश गणपत म्हास्के (ShivSena), अरुण भारती (LJP-Ram Vilas), असदुद्दीन औवैसी (AIMIM) को लोकसभा सदस्य शामिल किया है।