मणिपुर में 13 जून को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत

By :Admin Published on : 15-Jun-2023
मणिपुर

हिंसा की चपेट में आए मणिपुर में काफी वक्त से शांति व्यवस्था की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। हालाँकि, काफी दिनों तक माहौल शांत रहने के पश्चात अचानक पुनः एक हिंसा की घटना में 9 लोगों की मृत्य हो गई है।


जी हाँ, हिंसा प्रभावित मणिपुर में पुनः एक बार शांति के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। मीडिया एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जनपद के खमेनलोक क्षेत्र में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मृत्यु हो गई है। साथ ही, इस हिंसा में बहुत सारे लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।


खमेनलोक गांव के कई घरों को आग के हवाले किया 


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उग्रवादियों की तरफ से मंगलवार (13 जून) को अचानक की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है, कि इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी। तामेंगलोंग जनपद के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है।


हिंसा प्रभावित मणिपुर में एक बार फिर शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है.


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उग्रवादियों की ओर से मंगलवार (13 जून) को अचानक की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं.  बताया जा रहा है कि इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी. तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है.


एक महिला सहित 9 लोगों की मौत 10 लोग घायल 


इंफाल ईस्ट के पुलिस आयुक्त शिवकांत सिंह का कहना है, कि खमेनलोक क्षेत्र में भड़की ताजा हिंसा में 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 10 लोग घायल हुए हैं. पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले नौ लोगों में एक महिला भी शामिल है। घायलों में से कई लोगों को इंफाल में उपचार के लिए ले जाया गया है।


हिंसा में मरने वाले लोगों में से बहुत से लोगों के शरीर पर चोट के निशान और गोलियों के जख्म पाए गए हैं। मणिपुर में हुई ताजा हिंसा राज्य में शांति के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है। एक महीने से ज्यादा वक्त से हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प हो गई थी। ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी। खमेनलोक इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव बना हुआ था। देश के मणिपुर में हुई हिंसा काफी दर्दनाक है।

Categories

Similar Posts