राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने के बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई

By :Acharya Akhilesh Das Published on : 24-Mar-2023
राहुल

विवादों में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। इस संबंध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने बताया है, कि हम कानूनी और राजनीतिक दोनों प्रकार से इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेंगे।


संसद सदस्यता रद्द होने से राहुल गांधी अब सांसद से पूर्व सांसद हो गए हैं। राहुल को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। बतादें कि मानहानि मुकदमे में दो वर्ष की सजा मिलने के उपरांत उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस भाजपा पर खूब जमकर बरस रही है।


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा जरूरत पड़ी तो जेल भी जाएंगे


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया है, कि भाजपा राजनैतिक फायदे उठाने के लिए राहुल गांधी जी को अयोग्य ठहराने के हरसंभव प्रयास करे हैं। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते, परंतु हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग चालू रखेंगे, आवश्यकतानुसार लोकतंत्र संरक्षण के लिए जेल भी जाना पड़े तो जाएंगे।


लोकतंत्र बिल्कुल ओम शांति अवस्था में 


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, "हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री से जुड़े अदाणी महाघोटाले में जेपीसी के बजाय राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।"

Categories

Similar Posts