Table of Contents
* दिल्ली NCR में CNG के दाम 2 रूपये बढ़े
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है। अब दिल्ली में CNG अर्थात नेचुरल कंप्रेस्ड गैस के दामों में भी दो रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। दिल्ली NCR में अधिकतर वाहन CNG चालित है। इससे आम जनता, टैक्सी चालकों, ऑटो ड्राइवरों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को अब अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। बढ़ती महंगाई ने पहले से ही लोगों का बजट बिगाड़ रखा है। अब CNG पर बढ़े दामों ने तो कोड में खाज का काम किया है। यह बढ़ोत्तरी आम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी।
आम जनता CNG के बढ़ते दामों का असर
1. यात्रा खर्च में बढ़ोत्तरी
ऑटो और टेक्सी चालकों का कहना है CNG के दामों में बढ़ोतरी होने से मजबूरन उन्हें किराया भाडा बढ़ाना ही पड़ेगा जिससे आमजनता की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
2. घरेलू बजट गडबडायेगा
रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों का महंगाई से घरेलू मासिक बजट बिगड़ जाएगा। जिससे उनके सामने दिक्कतें बढ़ेंगी।
सामान की कीमतों में बढोत्तरी
CNG के दामों में बढ़ोतरी होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिससे सामान की कीमतें बढ़ेंगी। कीमतें बढ़ने से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी।
क्यों बढ़े CNG के दाम
अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल, सप्लाई और डिमाण्ड में अन्तर, परिवहन लागत में बढोत्तरी, CNG की कीमतों में बढ़ने का कारण माना जा रहा है।
ऑटो और कैब चालकों की चिंता
जो लोग ऑटो और कैब चलाकर अपना घर चलाते हैं, उनका मानना है कि महंगाई बढ़ने से उन्हें आमदनी कम होगी। लोगों का रुझान अन्य विकल्पों की ओर बढ़ेगा। ऐसे में उनका घर कैसे चलेगा।
क्या इलेक्ट्रिक वाहन होगे बेहतर विकल्प
वैसे भी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
निष्कर्ष
CNG के दामों में बढ़ोतरी होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों का घरेलू बजट बिगड़ सकता है। लोग अन्य विकल्प अपनाकर कुछ हद तक बजट संतुलित कर सकते हैं।