कांग्रेस ने न्याय यात्रा का नाम बदला, खरगे ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया

By :Admin Published on : 05-Jan-2024
कांग्रेस



कांग्रेस पार्टी 14 जनवरी से न्याय यात्रा की शुरुआत करेगी। इससे पूर्व ही पार्टी ने यात्रा का नाम बदल दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठा रही है और उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एकजुट होने को कहा है।


कांग्रेस की न्याय यात्रा का नाम अब बदल गया है। पार्टी ने इसका नाम अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर दिया है। 14 जनवरी से इस यात्रा की शुरुआत इंफाल से होगी, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।


खरगे ने पार्टी नेताओं को क्या संदेश दिया है 


पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठा रही है और उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एकजुट होने को कहा।


कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाएगी


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के लिए राहुल गांधी की काफी सराहना की और विश्वास जताया कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक उनकी भारत न्याय यात्रा सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाएगी।


खरगे ने कहा है, कि हम समस्त कांग्रेसियों को एकजुट होना होगा और लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, धोखे और गलत कामों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने नेताओं से अपने मतभेद दूर करने, आंतरिक मुद्दों को मीडिया में नहीं उठाने और एक टीम के रूप में काम करने को कहा।


Categories

Similar Posts