कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार की संपत्ति और मुकदमों की जानकारी

By :Admin Published on : 12-May-2024
कांग्रेस

कन्हैया कुमार का मुकाबला भाजपा नेता मनोज तिवारी से है। कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। 

कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

खबरों के अनुसार, दोनों के बीच इस सीट पर कड़ा मुकबला है। कन्हैया ने जेएनयू से अपनी राजनीति का सफर प्रारंभ किया था। वहीं, मनोज तिवारी मशहूर अभिनेता और गायक थे, जिसके पश्चात उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। 

लोगों की रुचि इस बात में है, कि कन्हैया कुमार ने आखिर कितनी पढ़ाई-लिखाई की है और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है।

कन्हैया कुमार के पास समकुल संपत्ति कितनी है?

बिहार के बेगूसराय जनपद के मूल निवासी कन्हैया कुमार द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामें के अनुसार उनके उपर समकुल सात मुकदमें दर्ज हैं। 

इसमें जेएनयू में विवादित नारे लगाने, बिना अनुमति सभा करने और डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने और अन्य केस शामिल हैं। कन्हैया की उम्र 37 साल है। उनकी चल संपत्ति 8.07 लाख रुपये है। 

ये भी पढ़ें: तीसरे चरण में आधी से ज्यादा लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न

वहीं, अचल संपत्ति 2.65 लाख रुपये है। कन्हैया कुमार के नाम पर उनकी खुद की कोई कार तक नहीं है। बतादें, कि कन्हैया के अलावा दिल्ली में उतरे सभी लोकसभा उम्मीदवारों की चल-अचल संपत्ति करोड़ों में है। 

कन्हैया कुमार की पढ़ाई-लिखाई कहाँ तक हुई है ?

जेएनयू में जब कन्हैया कुमार पर विवादित नारेबाजी करने के आरोप लगे तब कन्हैया की जेएनयू में पढ़ाई को लेकर भी कई सारे सवाल खड़े किए गए। 

हालांकि, हम आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं, कि आखिर कन्हैया कुमार ने कितनी पढाई-लिखाई की है। दरअसल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से कन्हैया कुमार ने एमफिल और डीफिल किया है। 

अर्थात यदि साफ शब्दों में कहें तो दिल्ली में जितने भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, उन सभी से ज्यादा पढ़ाई कन्हैया कुमार ने की है। साथ ही, दिल्ली के समस्त उम्मीदवारों की सूची में सबसे कम संपत्ति कन्हैया कुमार के ही पास है। 

Categories

Similar Posts