मुंबई में होने जा रही I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी

By :Admin Published on : 29-Aug-2023
मुंबई


आइएनडीआइए गठबंधन का भाग बनने के उपरांत तृणमूल कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी जैसे राजनैतिक दलों ने विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के लिए अपना काफी नरम रवैय्या दिखाया है। मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली बैठक से पूर्व विभिन्न अवसरों पर इन दोनों दलों ने कांग्रेस के राजनीतिक रूख का समर्थन करने में बिल्कुल हिचकिचाहट नहीं दिखाई है।


विपक्षी राजनैतिक दलों के गठबंधन आइएनडीआइए की मुंबई की तीसरी बैठक में 2024 के चुनाव की तैयारियों से लेकर गठबंधन के ढांचागत स्वरूप से जुड़े बहुत सारे महत्वपूर्ण मुद्दे बेशक चर्चा के प्रमुख मुद्दे में शम्मिलित हैं। लेकिन, इस बैठक के चलते एकजुटता के पहलु पर विशेष बल दिया जाएगा। विपक्षी गठबंधन के मध्य आपसी विरोधाभास का प्रचार करने के भाजपा के प्रयासों को नाकाम किया जा सके।


मुंबई बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा होगी 


मुंबई बैठक में इसके लिए विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं के मध्य आपसी रिश्तों पर टीका-टिप्पणी को लेकर अनौपचारिक आचार संहिता का दायरा निर्धारित करने पर चर्चा होगी। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस गठबंधन के रूप में आइएनडीआइए के सकारात्मक राजनीतिक नैरेटिव के लिए आपसी मतभेदों की मुखरता को थामने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।


कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का क्या कहना है 


तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन महंगाई से लगाकर रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बयान का अनुमोदन करते नजर आए हैं।  साथ ही, सपा नेतृत्व भी मुंबई बैठक से विपक्षी गठबंधन की राजनीतिक लड़ाई को नवीन ऊर्जा मिलने को लेकर खुलकर सकारात्मक संदेश देने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा का उम्मीदवार होना और कांग्रेस का बाहर से समर्थन करना भी संकेत है, कि दोनों पार्टियां 2024 के चुनाव को लेकर अपनी दूरियां कम करने में जुट गई हैं।


अन्य कई राजनैतिक दलों को भी शामिल किया जाएगा 


ऐसा माना जाता है, कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से आइएनडीआइए में कुछ ऐसे अन्य दलों को शामिल करने की भरपूर कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है, कि इसमें बसपा भी शामिल है। सूत्रों का कहना है, कि बसपा प्रमुख मायावती से भी संपर्क साधा गया है और उनको भी मुंबई बैठक में आने के लिए अनौचारिक चैनलों के माध्यम से टटोला जा रहा है। बसपा सुप्रीमो से सकारात्मक संकेत प्राप्त हुआ तब औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया जा सकता है।

Categories

Similar Posts