कर्नाटक चुनाव में उम्मीदवारों को तय करने हेतु भाजपा की बैठक, उधर कांग्रेस भी सत्ता में वापसी का भरोसा जता रही है

By :Admin Published on : 11-Apr-2023
कर्नाटक

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के जरिए कर्नाटक में आने वाली 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को बैठक की। अनुमानित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रियों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और सीईसी के अन्य सदस्यों समेत मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद थे।


विगत कुछ दिनों पूर्व में भी हो चुकी है बैठक 


सीईसी का अंतिम फैसला लेने से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित नामों की सूची को लेकर विगत कुछ दिनों में बैठकें की हैं। शनिवार को अमित शाह ने उम्मीदवारों की सूची पर बात करने एवं उसका आखिरी चयन करने हेतु राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के आवास पर बैठक की थी। इस बैठक में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील, और अन्य नेता भी मौजूद थे।


भाजपा ने 150 सीटें जीतने का वादा किया 


कर्नाटक राज्य में भाजपा फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। बतादें, कि भाजपा ने 224 सीटों में से न्यूनतम 150 सीटें जीतकर हाँसिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालाँकि, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी कर्नाटक में सत्ता में पुनः वापसी का आशंका व्यक्त की है।


कांग्रेस पार्टी 58 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी 


कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने के लिए 58 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को घोषित करने हेतु पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की गई। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जी ने भी बैठक में हिस्सेदारी ली। कर्नाटक की समस्त 224 सीटों हेतु प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने हेतु केंद्रीय चुनाव समिति की न्यूनतम चार बार बैठकें की जा चुकी हैं। लेकिन, कांग्रेस पार्टी द्वारा अब तक 58 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।


Categories

Similar Posts