पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में ओडिशा के सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन मांझी

By :Admin Published on : 12-Jun-2024
पीएम

ओडिशा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन मांझी आज अपने दो विधायकों के साथ पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। 52 वर्षीय माझी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

वहीं पहली बार विधायक प्रभाती परिदा और छह बार विधायक केवी सिंह देव को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। मोहन माझी एसटी के लिए आरक्षित क्योंझर सीट से राज्य विधान सभा के लिए चुने गए और एक मजबूत आदिवासी चेहरा हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने हाल ही में हुए चुनावों में टक्कर देने वाले प्रतिद्वंद्वी बीजू जनता दल की मीना मांझी को 11577 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। मोहन चरण माझी को कुल 87815 वोट मिले थे। वहीं मीन माझी को 76238 वोट प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से आने वाले किस मंत्री को कौन-सा मंत्रालय/विभाग मिला

मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को क्योंझर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रायकला में हुआ था। उनकी शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ आर्ट्स है। 

उन्होंने 2000, 2004, 2019 और 2024 में भाजपा के टिकट पर क्योंझर सीट से विजय हांसिल की है । वह 28 फरवरी, 2005 से 9 मार्च, 2009 तक विपक्ष के उप मुख्य सचेतक थे।

मोहन मांझी का राजनीतिक सफर 1997 में गांव का सरपंच बनने से हुआ। बतादें कि मांझी 1997 से लेकर साल 2000 तक सरपंच रहे। इसके बाद 2000 में वह क्योंझर से पहली बार विधायक चुने गए। 

वह चार बार से लगातार विधायक हैं। माझी राज्य में बीजेपी के आदिवासी नेताओं में से एक हैं। ओडिशा विधानसभा की लगभग 35 सीटों पर आदिवासी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 

Categories

Similar Posts