उत्तर प्रदेश से आने वाले किस मंत्री को कौन-सा मंत्रालय/विभाग मिला

By :Admin Published on : 11-Jun-2024
उत्तर

लोकसभा चुनाव के उपरांत 9 जून को शपथ ग्रहण करने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने आज से कार्यभार संभाल लिया है। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री को रक्षा मंत्रालय जैसी अहम और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

हरदीप पुरी जो कि भाजपा से राज्यसभा सदस्य उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पेट्रोलियम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीएल वर्मा को राज्य मंत्री के रूप में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिया गया है। 

जयंत चौधरी स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बने इन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय जैसा अहम विभाग दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में तीसरी बार शपथ ग्रहण करके हैट्रिक लगाने वाले दिग्गज सांसद

पकंज चौधरी राज्य मंत्री के तोर पर वित्त मंत्रालय संभालेंगे। 

जितिन प्रसाद को राज्य मंत्री के रूप में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिया गया है। 

एसपी सिंह बघेल को भी राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। 

कीर्तिवर्धन सिंह को राज्य मंत्री के तोर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय सौंपा गया है। 

कमलेश पासवान को राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय सौंपा गया है।

अनुप्रिया पटेल को राज्य मंत्री के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय प्रदान किया गया है। 

Categories

Similar Posts