भाजपा के घोषणा पत्र में GYAN पर ज्यादा जोर दिया जा सकता है, जानें क्यों ?

By :Admin Published on : 06-Apr-2024
भाजपा

लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election 2024) का समय काफी नजदीक आ गया है। जैसे कि चुनाव आयोग ने घोषित किया है, कि 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव का मतदान होना है। 

इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, राजनीतिक पार्टियां भी अपना भरपूर प्रयास कर रही हैं। 

वोटिंग में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, परंतु, बीजेपी ने अभी तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं, कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र अगले सप्ताह यानी कि 19 अप्रैल से पहले जारी हो सकता है। 

इस घोषणापत्र की थीम मोदी की गारंटी और विकसित भारत 2047 हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है, कि घोषणा पत्र में “ज्ञान” GYAN पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। 

GYAN का मतलब गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति (महिला) से है। 

पीएम मोदी ने किन चार जातियों का कई बार जिक्र किया है ?

पीएम मोदी जन संपर्क और चुनावी रैलियों में बहुत बार कह चुके हैं, कि उनके लिए देश में केवल चार सबसे बड़ी जातियां हैं- गरीब, युवा, किसान और महिलाएं। 

ऐसे में यह माना जा रहा है, कि बीजेपी अपने घोषणा पत्र में इन चार वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण वादे कर सकती हैघोषणा पत्र के लिए बीजेपी ने 27 सदस्यीय टीम का भी गठन किया है। 

इसके अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इस घोषणा पत्र में पिछले 10 सालों में सरकार के कामकाज का ब्यौरा और पूरे किए गए वादों का जिक्र किया जा सकता है। 

भाजपा किसानों को लेकर भी कई घोषणाएं कर सकती है 

विश्लेषज्ञों का मानना है, कि इस पत्र को मुख्य तौर पर गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर ही तैयार किया जाएगा। 

पहले चरण के चुनाव से पहले ही पार्टी घोषणा पत्र घोषित कर सकती है। पार्टी किसानों को लेकर भी बड़ी घोषणा कर सकती है। 

इसके अतिरिक्त पार्टी ने बताया कि मिस्ड कॉल सेवा से 3 लाख से ऊपर और नमो ऐप के माध्यम से लगभग 2 लाख सुझाव मिले हैं।


Categories

Similar Posts