राहुल गांधी ने असम सरकार को कहा सबसे भ्रष्ट सरकार

By :Admin Published on : 19-Jan-2024
राहुल



भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नागालैंड से असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार और सबसे भ्रष्ट सीएम काम कर रहे हैं। इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि यह राहुल की न्याय यात्रा नहीं बल्कि 'मिया यात्रा' है।


असम में है सबसे भ्रष्ट सरकारः राहुल गांधी


शिवसागर जनपद के हेलोवेटिंग से कांग्रेस की न्याय यात्रा ने गुरुवार को असम में प्रवेश किया। इस दौरान वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शायद, भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। आप जानते हैं, कि यहां क्या हो रहा है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।


मणिपुर मुद्दे पर भी बोले राहुल गांधी


मणिपुर के बारे में राहुल ने कहा कि पहाड़ी राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है और पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य विभाजित हो चुका है और प्रधानमंत्री ने एक बार भी राज्य का दौरा नहीं किया है। नागालैंड में नौ साल पहले नागा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे लेकिन मामला अब भी जस का तस है। भाजपा के यह कहने कि ऐसे मार्चों से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा, राहुल ने कहा कि पिछले साल की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीतिक कहानी बदल दी है।


काग्रेस नेता ने भाजपा पर बोला हमला


उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं और एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ लड़वा रहे हैं। उनका एकमात्र काम जनता का पैसा लूटना और देश का शोषण करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी भाजपा शासित राज्य आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय का सामना कर रहे हैं और ये सभी मुद्दे न्याय यात्रा के दौरान उठाए जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल भारत में हर धर्म और जाति को एकजुट करना है बल्कि न्याय देना भी है।

Categories

Similar Posts