तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की

By :Admin Published on : 06-Dec-2023
तेलंगाना



तेलंगाना राज्य के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। बतादें, कि रेवंत रेड्डी को निवर्तमान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के कड़े आलोचक के तोर पर देखा जाता है। राज्य के मल्काजगिरी से सांसद रेवंत रेड्डी को जून 2021 में एन उत्तम कुमार रेड्डी के स्थान पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस ने तेलंगाना में 119 में से 64 सीटों पर फतह हांसिल करके पहली बार पूर्ण बहुमत दर्ज किया है। साथ ही, भारत राष्ट्र समिति ने 38 सीटें, बीजेपी को आठ और एआईएमआईएम को सात सीटें ही हासिल हुई।


बतादें, कि रेवंत रेड्डी को निवर्तमान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के कड़े आलोचक के तोर पर देखा जाता है। तेलंगाना के मल्काजगिरी से सांसद रेवंत रेड्डी को जून 2021 में एन उत्तम कुमार रेड्डी के स्थान पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 


तेलंगाना में चुनाव परिणाम ऐसे रहे थे 


बतादें, कि इससे पूर्व तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार गठित होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हैट्रिक के सपने को चकनाचूर कर दिया था। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत अर्जित की थी। साथ ही, बीआरएस 39 सीटों पर फतह अर्जित कर सकी थी। आठ सीटों पर भाजपा एवं छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत अर्जित की थी। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की थी। प्रदेश की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होना तय हुआ था।


Categories

Similar Posts