छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए दीपक बैज कौन हैं

By :Admin Published on : 13-Jul-2023
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी में काफी बड़ा फेरबदल हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि कांग्रेस ने बस्तर जनपद से सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ का नवीन प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ का यह समाचार है, कि विधानसभा चुनाव आने से पहले ही कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की बदल दिया है। बतादें कि दीपक बैज बस्तर से लोकसभा सांसद हैं। इनको कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है। 


दरअसल, अप्रैल के महीने में ही इस तरह के अनुमान लगाये जा रहे थे, कि सांसद दीपक बैज को प्रदेश का अगला अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दरअसल, उनका नाम उस समय चर्चा में तब आया था, जब उन्हें आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था। हालांकि, उस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदला गया था। बतादें, कि जून 2019 में बस्तर से ही आने वाले आदिवासी नेता और विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष घोषित किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मरकाम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब 4 वर्ष उपरांत उन्हें इस पद से हटाया गया है।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक बैज को शुभकामनाऐं दीं  


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक बैज को प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाऐं देते हुए ट्वीट किया, 'छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे निवर्तमान अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार।'


जानें दीपक बैज आखिर कौन हैं 


दीपक बैज की बात की जाए तो वह राज्य के युवा राजनेता हैं, वह 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से संसद के निचले सदन लोकसभा हेतु चयनित किए गए थे। गौरतलब है, कि लोकसभा चुनाव में 11 में से मात्र दो सांसद कांग्रेस पार्टी के चुने गए थे और उनमें से एक दीपक बैज भी थे। बस्तर जनपद के बड़े आदिवासी चेहरों में से एक हैं। सांसद बनने से पूर्व वह कई बार विधायक भी रह चुके हैं। बतादें, कि 27 साल में विधायक का चुनाव जीतने के उपरांत वह छत्तीसगढ़ के सबसे युवा विधायक भी बने थे। इस कारण से प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे था और अब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है। 

Categories

Similar Posts