प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्च, राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

By :Admin Published on : 08-Jun-2023
प्रदर्शन

बतादें कि कुरुक्षेत्र में किसानों और पुलिस के मध्य हुए बवाल एवं लाठीचार्ज के खिलाफ हरियाणा में भिन्न-भिन्न स्थानों पर सड़कों को जाम किया जा रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। 


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फसल की कीमतों के समुचित दामों को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे थे। जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए बैठे किसानों को पुलिस ने जबरदस्ती हटा दिया और इस दौरान बल का भी उपयोग किया गया। अब इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने इस लाठीचार्ज की काफी निंदा की है। साथ ही यह भी कहा है, कि यह देश में एमएसपी पर पहला लाठीचार्ज है। अब दिल्ली के आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 


धरने को लेकर राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान  


कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चले किसान आंदोलन के बड़े चेहरे रहे राकेश टिकैत ने एक बार पुनः बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कुरुक्षेत्र में हुए लाठीचार्ज को लेकर टिकैत का कहना है, कि यदि लाठीचार्ज होगा तो जाम भी होगा। पहलवानों के धरने पर भी राकेश टिकैत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत चल रही है। इस मामले को लेकर धरना, पंचायतें एवं बैठक आगे भी चलती रहेंगी। 


लाठीचार्ज की वजह से किसानों का फूटा गुस्सा 


कुरुक्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच हुए बवाल एवं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में आज भी हरियाणा में भिन्न-भिन्न इलाकों में सड़कों को जाम किया जा रहा है। लाठीचार्ज से किसान भाई काफी गुस्से में हैं एवं हरियाणा सरकार की भरपूर आलोचना हो रही है। इसके विरोध में सोनीपत के गन्नौर में भी किसानों ने गन्नौर शाहपुर रोड पर जाम लगा दिया। वहीं गोहाना में किसानों ने पानीपत रोहतक रोड भेसवान गांव के पास जाम लगा दिया।


प्रदर्शन करने वाले विभिन्न किसान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसान अपने नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग कर रहे हैं। किसानों के जाम लगाने की सूचना मिलने के उपरांत सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची है। हालात को देखते हुए फिलहाल किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है। 


किसान किस वजह से धरना प्रदर्शन कर रहे थे 


हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सैकड़ों किसानों ने सूरजमुखी की फसल की एमएसपी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने इसके लिए सड़क को जाम कर दिया और वहीं बैठ गए। इसके उपरांत हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। किसानों को खदेड़ दिया गया एवं इस दौरान जमकर लाठीचार्ज भी किया गया। साथ ही, कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी ले लिया गया है। किसानों का कहना है, कि सुरजमुखी की फसल का MSP ₹ 6,400 है। परंतु, किसान फसल को ₹4,000-4,500 में बेचने को मजबूर हैं। 

Categories

Similar Posts