आदरणीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के 51 वें जन्मदिवस पर बधाई संदेश

By :Admin Published on : 05-Jun-2023
आदरणीय

पंचूर गांव में पैदा होकर देश निहाल कर दिया। 5 जून 1972 के शुभ दिन पर आकर योगी जी ने कमाल कर दिया।।

माता देवी सावित्री व पिता आनंद जी जैसे देव तुल्य माँ बाप मिले। सात भाई बहनों में से 5 वें आप मिले।। 

सन 1990 में बीएससी करके गोरखपुर को आप चले। सोचा करना एमएससी था, मंदिर आंदोलन में कूद  महंत अवैधनाथ जी गुरू मिले, मठ मंदिर में कूच किए।।

26 साल में एमपी बनकर संसद को मिसाल कर दिया। पंचूर गांव में पैदा होकर देश निहाल कर दिया।।

पांच बार एमपी बनकर गोरखपुर के राजा बने। सन 17 में उत्तर प्रदेश की विधान सभा के महाराज बने।।

सन 22 में दोबारा जीतकर यूपी के हमराज बने। गुंडाराज को खत्म करके पहली बार सरताज बने।।

बुल्डोजर बाबा व फायर स्पीच देकर धमाल कर दिया। पंचूर गांव में पैदा होकर देश निहाल कर दिया।।

मुबारक हो 51 वां जन्मदिन योगी जी देश में आए खुशहाली। सभी निवासी रोगजार युक्त बनें, रहे न कोई ठाली।।

स्वस्थ रहें, निरोगी हों, काम ना कोई जाली। सबका साथ सबका विकास करके योगी जी धमाल कर दिया।।

पंचूर गांव उत्तराखंड के लाल ने देश निहाल कर दिया। 


dr-c-b-singh


डा. सी.बी. सिंह 

(से.नि. वरिष्ठ वैज्ञानिक पूसा संस्थान)

Categories

Similar Posts