भारत-नेपाल संबंध, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्तर पर बहुत लंबे समय से काफी मजबूत रहे हैं। दोनों देशों ने हाल ही में कानूनी सहायता समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं। इस समझौते के अन्तर्गत सीमा पार अपराध, साइबर अपराध, मानव तस्करी और वित्तीय अपराधों में दोनों देशों की एजेंसीयो में सहयोग प्रदान करेगा।
1. आपराधिक मामलों में सहयोग
दोनों देश एक दूसरे की -
* साक्ष्य जुटाने में सहायता
* आरोपियों की पहचान और संपत्ति की जानकारी साझा करने में सहयोग
* गवाहों के बयान दर्ज करने में सहयोग
* दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने में सहयोग
2. साइबर और वित्तीय अपराधों में सहयोग
भारत और नेपाल के बीच 1800 किमी की खुली सीमा पर सुरक्षा सहयोग मजबूत करना।
3. सीमा पार अपराध पर कंट्रोल
इन समझौते के अन्तर्गत अपराधी के एक देश में अपराध करके सीमा पार कर के दूसरे देश में भाग जाने पर कानूनी आधार प्रदान करना।
समझौते का महत्व
1. सीमा प्रबंधन
भारत - नेपाल के बीच 1800 km खुली सीमा को समझौता सुरक्षा सहयोग देगा।
2. द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती
समझौते से दोनों देशों के बीच विश्वास और रणनीतिक सहयोग बढ़ेंगे।
3. न्याय प्रक्रिया में तेजी
अन्तराष्ट्रीय प्रक्रिया में दोनो देशों के बीच साक्ष्य आसानी से और तेजी से जुटाये जा सकेंगे। इससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आयेगी।
भारत - नेपाल के सम्बन्ध
* 1950 की मैत्री और शांति सन्धि
* ऊर्जा, जल संसाधन सहयोग
* व्यापार और पारगमन समझौते
कानूनी सहायता समझौता इन सब में मुख्य भूमिका निभाता है।
प्रभाव
* संगठित अपराध पर अंकुश
* न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता
* सुरक्षा एजेन्सियों के कार्य में तेजी
निष्कर्ष
इस समझौते के अन्तर्गत न केवल अपराधिक मामलों के निपटाने में तेजी आयेगी अपितु द्विपक्षीय सम्बन्ध भी मजबूत होगे।