तेलंगाना में BRS और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

By :aDMIN Published on : 29-Dec-2023
तेलंगाना



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में कम से कम 10 सीटें जीतने तथा 35 फीसद वोट हिस्सेदारी प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक सूत्र के मुताबिक पार्टी के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए शाह ने कहा है, कि आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाजपा को राज्य के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है।


तेलंगाना से पार्टी के मंडल अध्यक्षों की एक बैठक में उन्होंने दावा किया है, कि बीआरएस एक डूबा हुआ जहाज है। साथ ही, राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, जबकि भाजपा तेलंगाना का भविष्य है। हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा के तीसरे स्थान पर रहने के उपरांत कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए शाह ने कहा, गुजरात में एक बड़ी ताकत के तोर पर उभरने और सत्ता हासिल करने से पहले पार्टी को राज्य में 10 प्रतिशत से कम वोट मिलते थे।


अमित शाह ने संबोधन के दौरान क्या कुछ कहा ?


सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। भाजपा को राज्य के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां कम से कम 10 कमल खिले। 2019 लोकसभा चुनाव में बीआरएस ने नौ सीटें और कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।


अमित शाह भाजपा की सरकार बनने तक तेलंगाना का दौरा करते रहेंगे  


शाह ने कहा कि कुछ लोग सोच रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह राज्य का दौरा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वह तब तक तेलंगाना का दौरा करते रहेंगे जब तक राज्य में भाजपा सरकार नहीं बन जाती। उन्होंने पार्टी सदस्यों से कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने का आग्रह किया।


अमित शाह ने BRS और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 


अमित शाह ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के लिए बीआरएस और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है, कि तेलंगाना में सरकार भले ही बदल गई हो, लेकिन इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक चारमीनार से सटे भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और पार्टी के कुछ अन्य राज्य नेता भी थे।

Categories

Similar Posts