असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्बा सरमा ने विपक्षी गठबंधन को कहा सनातन विरोधी

By :Admin Published on : 15-Sep-2023
असम



असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार 15 सितंबर को विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री का कहना है, कि विपक्ष के गठबंधन का वास्तविक उद्देश्य भारत हिंदुत्व को कमजोर करना एवं सनातन के विरुद्ध कार्य करना है। पूरे गठबंधन का मकसद ही हमारी सभ्यता और संस्कृति को बर्बाद करना है। इसलिए अगला लोकसभा चुनाव सभ्यता की लड़ाई होगी और हमारे भारत के लोग सनातन को सुरक्षित रखेंगे।


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन पर खूब हमला बोला। सनातन धर्म विवाद को लेकर सरमा का कहना है, कि विपक्ष हिंदुत्व को कमजोर करना चाहता है और सनातन के खिलाफ कार्य कर रहा है।


सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "विपक्ष के गठबंधन की वास्तविक मंशा भारत, हिंदुत्व को कमजोर करना और सनातन के खिलाफ काम करना है। पूरे गठबंधन का मकसद ही हमारी सभ्यता और संस्कृति को बर्बाद करना है। इसलिए अगला लोकसभा चुनाव सभ्यता की लड़ाई होगी और हमारे भारत के लोग सनातन को सुरक्षित रखेंगे।"


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के एक दिग्गज नेता हैं। वह अपनी बेबाक स्पीचों की वजह से जाने जाते हैं। भारत के बहुत सारे लोग हिमंत को काफी पसंद करते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

Categories

Similar Posts