प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

By :Admin Published on : 27-Nov-2023
प्रशांत



भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज दोपहर जन सुराज पार्टी के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उनको अध्यक्षता भी दिलाएंगे। प्रशांत किशोर से मुलाकात के पश्चात उन्होंने यह निर्णय लिया है। ऐसी आशा जाहिर की जा रही है, कि वर्ष 2024 में वो लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली हैं।


भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने राजनीति में भाग लेने का निर्णय कर लिया है। खबरों के अनुसार, उन्होंने आज दोपहर 3 बजे जन सुराज पार्टी से आधिकारिक रूप से जुड़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक, जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उन्हें अध्यक्षता दिलाई है।


जन सुराज पार्टी ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस 


हालांकि, अक्षरा सिंह की तरफ से अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, जन सुराज पार्टी की तरफ से पटना में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। ऐसी आशा है, कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षरा की जन सुराज पार्टी में प्रवेश होने की घोषणा हो सकती है।


भोजपुरी अभिनेत्री लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं 


प्रशांत किशोर से मुलाकात के पश्चात उन्होंने यह निर्णय लिया है। यह आशा जाहिर की जा रही है, कि वर्ष 2024 में वो लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली हैं।अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। बतादें, कि भोजपुरी के बहुत सारे कलाकार राजनीति में कदम रख चुके हैं।

Categories

Similar Posts