बिहार कैबिनेट ने विधायक निधि में किया इजाफा, अब विधायक निधि के लिए सालाना 4 करोड़ मिलेंगे

By :Admin Published on : 18-Jun-2023
बिहार


बिहार कैबिनेट ने विधायक निधि में इजाफा कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। फिलहाल, बिहार में  विधायकों को वार्षिक चार करोड़ रुपये का फंड दिया जाएगा।


बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा हाल ही में विधायक निधि में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। बिहार राज्य में फिलहाल विधायकों को विकास कार्यों के लिए वार्षिक चार करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे पूर्व राज्य में विधायक निधि तीन करोड़ रुपये प्रति वर्ष थी। मंगलवार को हुई नीतिश कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया।


सर्वाधिक विधायक निधि दिल्ली में मिलती है 


भारत की राजधानी दिल्ली में बाकी राज्यों की तुलना में विधायकों के लिए सर्वाधिक विधायक निधि प्रदान की जाती है। दिल्ली में विधायकों को सालाना 10 करोड़ रुपये विधायक फंड दिया जाता है। केजरीवाल सरकार की तरफ से साल 2018 में विधायक निधि में बढ़ोत्तरी की थी। इससे पुर्व विधायकों को चार करोड़ रुपये का ही फंड मिलता था।


विधायकों को सर्वाधिक वेतन तमिलनाडु राज्य में मिलता है 


भारत में विधायक चुनाव के माध्यम से चुने जाते हैं। जनता मतदान के माध्यम से प्रत्यक्ष तौर पर अपना विधायक चुनती है। हर एक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या निर्धारित करती है। विधायकों को फंड के अतिरिक्त प्रति माह तनख्वाह भी दी जाती है। तेलंगाना में विधायकों को सबसे अधिक ढाई लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलता है। दिल्ली में विधायकों को 90 हजार प्रति माह वेतन मिलता है। उत्तर प्रदेश में 1.87 लाख रुपये, वहीं महाराष्ट्र में 1.70 लाख रुपये वेतन मिलता है।


Categories

Similar Posts