भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कहा कि इस बिल का सपना राजीव गांधी ने देखा लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि आपने (कांग्रेस सरकार) जो बिल लाया था वो गलत था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता गीता मुखर्जी और भाजपा सांसद सुषमा स्वराज ने इस बिल के लिए लड़ाईयां लड़ी।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर सोनिया गांधी के भाषण के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। निशिकांत दूबे ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने कहा (सोनिया गांधी) कि इस बिल का सपना राजीव गांधी ने देखा, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि आपने (कांग्रेस सरकार) जो बिल लाया था वो गलत था।
बिल का क्रेडिट कांग्रेस लेना चाहती है - निशिकांत दूबे
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता गीता मुखर्जी एवं भाजपा सांसद सुषमा स्वराज ने इस बिल के लिए काफी लड़ाईयां लड़ीं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी इस मुद्दे पर श्रेय लेना चाहती हैं। कांग्रेस इतने सालों तक बिल लेकर नहीं आई। अब प्रधानमंत्री मोदी यदि बिल लेकर आए हैं, तो इनके (विपक्ष) पेट में दर्द हो रहा है।
निशिकांत दूबे ने फुटबॉल मैच का उदाहरण देते हुए क्या कहा है
भाजपा सांसद ने इसी कड़ी में आगे कहा कि इस संसद में बंगाल के बहुत से सांसद बैठे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि फुटबॉल में जो खिलाड़ी गोल करता है, उसी के नाम पर गोल दर्ज होता है। इसी तरह इस गेंद रूपी बिल का गोल पीएम मोदी ने ही किया है तो क्रेडिट भी पीएम मोदी को ही मिलना चाहिए।
सोनिया गांधी ने भी इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा,"मेरे जीवन साथी (राजीव गांधी) यह महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पास होने से उनका सपना पूरा होगा।"