विपक्षी एकता का नाम INDIA रखने को लेकर भाजपा ने जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 19-Jul-2023
विपक्षी

बिहार के रास्ते केंद्र की सत्ता का पथ खोज रहे विपक्ष के दलों ने बेंगलुरु में दूसरी बैठक की जहां भाजपा के खिलाफ बनाए गए गठबंधन का नाम 'INDIA' रखा गया है। बतादें, कि इस प्रस्ताव पर यहां विपक्षी राजनैतिक दलों की ओर से मुहर लगा दी गई।


बिहार के रास्ते केंद्र की सत्ता का रास्ता तलाश रहे विपक्षी दलों ने बेंगलुरु में आज दूसरी बैठक की जहां भाजपा के खिलाफ बने नए गठबंधन का नाम 'INDIA' तय गया है। बतादें, कि प्रस्ताव पर यहां विपक्षी राजनैतिक दलों की ओर से मुहर लगा दी गई। अब विपक्षी दल जहां इस गठबंधन के नाम के बाद से भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे हैं, वहीं भाजपा की तरफ से भी विपक्षी गठबंधन के लिए दिए गए नाम 'इंडिया' को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। 


विपक्षी महागठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे जाने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट पर लिखा है, कि INDIA का सामना एनडीए का भारत करेगा। 


बतादें, कि भाजपा की ओर से प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का बयान सामने आया है, कि इंडिया को लूटने वाले ने ही अपना नाम इंडिया रख लिया। बेशर्मी की भी  कोई सीमा होती है। इंडिया को लूटने वालों ने अब अपने गठबंधन का नामकरण ही 'इंडिया' कर लिया। जनता यह जानती है कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने इस देश में 20 लाख करोड़ से ज्यादा रुपयों का घोटाला किया है। केवल नाम रखने से इनकी असलियत नहीं छूटेगी। यह इंडिया से मोहब्बत करने वाले नहीं बल्कि इंडिया को लूटने वाले लोगों का गिरोह है।  


बतादें, कि विपक्षी गठबंधन का नाम 'इंडिया' जिसका मतलब इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस है। इसी कड़ी में जेडीयू ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, कि विपक्षी एकता का नया नाम 'INDIA' रखा गया है।


Categories

Similar Posts