ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 22-Nov-2023
ED



भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इस मामले को लेकर सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा भारत के लोकतंत्र के लिए ये बेहद शर्मनाक बात है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज का कितना पालन करती है, वो देश देखता है।


कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई को अपने परिवार में समुचित कर लिया- भाजपा  


भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी कहती है, कि आजादी की लड़ाई में हमने काम किया है। पहले इन्होंने आजादी की लड़ाई को अपने परिवार में समुचित कर लिया और इसी तर्ज पर परिवार की बादशाहत शुरू हो गई। ये परिवार स्वतंत्रता अभियान की संपत्ति को भी अपनी विरासत और निजी संपत्ति मानता है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए ये बेहद शर्मनाक बात है। लोकतंत्र, लोकलाज की वजह से चलता है। अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज का कितना पालन करती है, वो देश देखता है।


भाजपा ने कांग्रेस से क्या सवाल पूछा है


रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी से सवाल पूछती है। बेईमानी, सार्वजनिक संपत्ति की लूट पर यदि कार्रवाई की जाती है, तो यह लोकतंत्र का हनन कैसे है। बतादें कि विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस दौरान ED की यह कार्यवाही कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।   


Categories

Similar Posts