'Statue of Unity' को न देखने जाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 09-Aug-2023
Statue of Unity


जैसा कि हम जानते हैं, कि अगले साल लोकसभा का चुनाव आने वाला है। चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बतादें कि भाजपा सांसद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार पटेल भारत के इतने बड़े नेता थे गुजरात में उनकी प्रतिमा को देखने के लिए करोड़ों लोग आते हैं। आज तक कांग्रेस की अध्यक्षता (सोनिया गांधी) कभी फूल चढ़ाने गई हैं ? वो (सरदार पटेल) तो कांग्रेस नेता थे न। रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा आज तक कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वहां गए हैं क्या ?


भारत 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है। बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले वीरों को याद करते हुए एक ट्वीट किया। गौरतलब है कि इस ट्वीट में पीएम मोदी ने एक नारा दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक स्वर में कह रहा है भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।


रवि शंकर प्रसाद का विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा  


पीएम मोदी ने इस नारे के माध्यम से देश के विपक्षी दलों को घेरा है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को इन तीन चीजों से यानी वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से देश को आजादी चाहिए। भाजपा ने हमेशा विपक्षी पार्टियों पर वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।


सरदार पटेल की प्रतिमा पर कोई कांग्रेस नेता नहीं गया: रवि शंकर प्रसाद


इसके साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार पटेल देश के इतने बड़े नेता थे, गुजरात में उनकी प्रतिमा को देखने के लिए करोड़ों लोग आते हैं। आज तक कांग्रेस की अध्यक्षता (सोनिया गांधी) कभी फूल चढ़ाने गई हैं? वो (सरदार पटेल) तो कांग्रेस नेता थे न।


रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा,"आज तक कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वहां गए हैं क्या ? आज तक गुजरात कांग्रेस का कोई भी नेता वहां गया है क्या ? यह कौन सा अहंकार है। जिस व्यक्ति ने देश को जोड़ा उसकी प्रतिमा पर कांग्रेस नेता क्यों नहीं गए।"


रविशंकर प्रसाद ने आगे यह भी कहा,"परिवार का शासन स्वाभाविक रूप से अलोकतांत्रिक और गैर-जिम्मेदाराना है। भारत गठबंधन को 'घमंडिया' कहा गया है और वे इसके पूरी तरह हकदार हैं। यह एक 'घमंडिया' गठबंधन है। परिवारवाद जब एक साथ आता है तो घमंड आता है।

Categories

Similar Posts