भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को लेकर जमकर निशाना साधा

By :Admin Published on : 15-May-2023
भाजपा

मध्य प्रदेश बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पर अपने हमले तीव्र कर दिए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध पोस्टर जारी किया गया है।


मध्य प्रदेश में वर्ष के समापन में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अधिक दिग्विजय सिंह पर गौर करना चालू कर दिया है। भाजपा की ओर से एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को 'अंधेर नगरी, चौपट राजा' बताया है। 


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप  


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करते हैं। इसी कड़ी में वह विधानसभा की उन समस्त सीटों का दौरा कर रहे हैं, जो कांग्रेस के पल्ले से निकल गई हैं। दिग्विजय सिंह निरंतर रूप से बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं। साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश के अधिकांश जनपदों के दौरे करते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल, भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अधिक दिग्विजय सिंह पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। भाजपा की तरफ से जारी किए गए पोस्टर में दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर निशाना साधा गया है। 'अंधेर नगरी चौपट राजा' शीर्षक में दिग्विजय सिंह की उदास सी तस्वीर छापी गई हैं, जिसमें आधारभूत संरचनाओं से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे तक उठाए गए हैं। 


भाजपा द्वारा दिग्विजय के कार्यकाल के पोस्टर में क्या लिखा है ? 


भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा जारी पोस्टर में लिखा गया है, कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में सड़क पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क हुआ करती थी। इतना ही नहीं बिजली के तारों पर कपड़े तक लोग सुखाते थे। इतना ही भ्रष्टाचार को लेकर भी जमकर निशाना साधा गया है। भाजपा द्वारा पोस्टर में लिखा गया है, कि, ' दिग्विजय सिंह का कुशासन काल, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। कांग्रेस मतलब बदहाली और भ्रष्टाचार, दिग्विजय सिंह राज में चहुंओर थी हाहाकार' इसके अलावा डकैतों के आतंक का मुद्दा भी बीजेपी ने पोस्टर के माध्यम से उठाया है। हालाँकि, फिलहाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की इस पोस्टर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Categories

Similar Posts