मध्यप्रदेश में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, सीएम शिवराज ने सूची को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा

By :Admin Published on : 10-Oct-2023
मध्यप्रदेश



होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रत्येक राजनैतिक दल अपनी पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे तो 136 प्रत्याशी घोषित हो गए, लेकिन कांग्रेस की सूची का अभी तक कोई अता-पता ही नहीं है। हमारे तो 136 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। प्रदेश ने जो अनुशंसाएं भेजी थीं उसके अनुरूप सूची में नाम आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बाकी बची सीटों के उम्मीदवारों की सूची भी शीघ्र आऐगी।


कांग्रेस की सूची जारी ना होने को लेकर तंज 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। लेकिन कांग्रेस में तो लट्ठम- लट्ठा मची हुई है। अब तो चुनाव की तारीख भी आ गई है, लेकिन कांग्रेस की सूची का पता नहीं है।


भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आएगी - सीएम शिवराज सिंह चौहान 


हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अस्तित्व की संपूर्ण क्षमता झोंककर हम लोग कार्य करेंगे और निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। क्योंकि, यह राज्य के और प्रदेश की जनता के हित में है। हरिद्वार और ऋषिकेश जा रहा हूं। मंगलवार को दिनभर मुलाकात और चिंतन दोनों करूंगा। बुधवार को लौटूंगा और हम चुनाव अभियान में पूरी ताकत के साथ जुट जाऐंगे।

Categories

Similar Posts