कांग्रेस द्वारा निष्कासित किए गए विधायकों को लेकर भाजपा ने क्या कह डाला है ?

By :Admin Published on : 15-Dec-2023
कांग्रेस


कांग्रेस सरकार के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह एवं डॉ. विनय जायसवाल पर पार्टी ने काफी बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। उन्होंने कहा है, कि पूर्व विधायकों को निष्कासित करने से आरोप के दाग साफ नहीं हो जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में थी तो केवल भ्रष्टाचार ही किया। कांग्रेस ने संगठन में भी भ्रष्टाचार किया है। बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस की हार के लिए पहले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर गंभीर आरोप लगाए थे।


भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कांग्रेस नेता ही उजागर कर सकते हैं


बतादें, कि इसको लेकर प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की राज्य प्रभारी कुमारी सैलजा पर बिकने और सह प्रभारी चंदन यादव पर रकम लेने के आरोप पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों को निष्कासित करने से आरोप के दाग धुल नहीं जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में थी तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया। कांग्रेस ने संगठन में भी भ्रष्टाचार किया। यह भेद कांग्रेस के नेता ही उजागर कर रहे हैं।


विधायकों के आरोप की जांच कराई जाए


उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार के एक-एक मामले की जांच कराने का जनता से वादा करके सत्ता में आए हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमें जनादेश मिला है। जल्द ही सारे भ्रष्टाचारियों की असलियत सामने आ जाएगी। संगठन के भीतर जो भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता हो तो प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के खिलाफ पूर्व विधायकों के आरोप की जांच कराए।

Categories

Similar Posts