कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पंडित नेहरू की उपलब्धियां गिना बीजेपी पर निशाना साधा

By :Admin Published on : 18-Sep-2023
कांग्रेस


आपकी जानकारी के लिए बतादें कि संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र पांच दिन तक चलेगा। पहले दिन की कार्यवाही संसद के पुराने भवन में हुई। अब आगे की कार्यवाही नए भवन में होगी। सदन के पहले दिन बोलते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह मौन नहीं थे। वे बात कम और काम ज्यादा करते थे।


संसद के विशेष सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। पुराने संसद में आज अंतिम बार सत्र की कार्यवाही हो रही है। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और जवाहर लाल नेहरू का नाम लेकर भाजपा पर निशाना साधा।


'मनमोहन सिंह मौन नहीं रहते थे'- अधीर रंजन चौधरी 


अधीर रंजन चौधरी का कहना है, कि मनमोहन सिंह मौन नहीं रहते थे। वे बात कम करते थे, लेकिन काम ज्यादा करते थे। उन्होंने कहा कि जब G20 का सम्मेलन हुआ करता था, उस समय भी वे कहा करते थे कि यह हमारे देश के लिए अच्छा है।


पंडित नेहरू और विक्रम साराबाई की अगुवाई में इसरो का गठन किया गया था  


कांग्रेस सांसद का कहना है, कि जवाहर लाल नेहरू के साथ ही संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य ने यह शपथ ली थी कि हम भारत को आगे बढ़ाएंगे। नेहरू जी की दूरदर्शिता और विक्रम साराभाई की अगुवाई में ISRO गठित हुआ। भारत ने 1975 में आर्यभट्ट सेटेलाइट जारी किया, परंतु आज 'भारत' और 'INDIA' जैसी तरह-तरह की बातें लाई जा रहीं हैं।


पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे - अधीर रंजन चौधरी 


अधीर रंजन चौधरी ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा है, कि पंडित नेहरू को 'आधुनिक भारत का निर्माता' और बाबा साहेब अंबेडकर को 'फादर ऑफ कंस्टीट्यूशन' कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा लगा कि आज नेहरू जी के विषय में हमें भी सदन में बात कहने का अवसर मिलेगा।


Categories

Similar Posts