कांग्रेस के आपसी मतभेदों व कलह के चलते राजस्थान विकास की दौड़ से पिछड़ रहा है - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

By :Admin Published on : 31-May-2023
कांग्रेस

राजस्थान के अंदर विगत माह से चल रही कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के चलते केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा बड़ा बयान दिया गया है। शेखावत का कहना है, कि राजस्थान के विकास एवं लोगों को काफी नुकसान वहन करना पड़ा है। आपसी मतभेदों की वजह से राजस्थान के मुखिया का ध्यान केवल अपनी कुर्सी को बचाने पर ही केंद्रित है।


कांग्रेस की आपसी कलह से राजस्थान विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है 


शेखावत ने कहा, 'मैं सचिन पायलट और अशोक गहलोत की अंदरूनी कलह पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन इससे राजस्थान के विकास और लोगों को नुकसान हुआ है। आपसी कलह के चलते राजस्थान के मुखिया का ध्यान अपनी कुर्सी बचाने पर है। नतीजतन, राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। राजस्थान विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। राज्य के लोगों ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है।


अशोक और सचिन के बीच काफी मतभेद है 


राजस्थान कांग्रेस में चल रहे आपसी मतभेद पर शेखावत का कहना है, कि एक ओर जहां दिल्ली में राजीनामा कराने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सीकर में पार्टी नेताओं के दरमियाँ तकरार बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। शेखावत ने संकेत किया है कि कांग्रेस पार्टी में काफी अंदरूनी मतभेद है और मेलजोल के समस्त प्रयास नाकाफी हैं। साथ ही, उनका कहना है, कि इससे पहले भी इसी प्रकार के संदेश भेजने का प्रयास किया गया था। परंतु, परिणाम  आज भी बिल्कुल ऐसा ही है।


मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक और सचिन से अलग-अलग मुलाकात की है 


राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट के मध्य मतभेदों को सुलझाने के लिए फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बीच में आना ही पड़ा है। जानकारी के लिए बतादें कि 29 मई को उन्होंने दोनों नेताओं से अलग-अलग स्तर पर मुलाकात की है। मलिकार्जुन खरगे ने कल दोनों नेताओं से दिल्ली में अपने घर पर अलग अलग तौर पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के लिए अशोक गहलोत दो दिन के दौर पर दिल्ली आए हुए हैं।

Categories

Similar Posts