कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फेरबदल कर अहम नियुक्तियां की हैं

By :Admin Published on : 18-Aug-2023
कांग्रेस



जैसा कि हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में बृजलाल खाबरी की जगह पर अजय राय को प्रदेश कांग्रेस का नवीन अध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक तकदीर बदलने की पहल की नई कवायद की है। वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भरपूर ताकत लगा रही पार्टी ने कर्नाटक में कांग्रेस की कामयाबी के प्रमुख रणनीतिकार रहे रणदीप सुरजेवाला को वर्तमान में सूबे का नया प्रभारी कांग्रेस महासचिव बनाया है।


विधानसभा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विगत कुछ वक्त से सक्रिय कांग्रेस ने गुरूवार को शीर्ष संगठन में परिवर्तन के साथ ही भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पार्टी नेतृत्व का चेहरा परिवर्तित कर दिया।


कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व तैयारियां शुरू की 


उत्तर प्रदेश में बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी ने राज्य में अपनी राजनीतिक तकदीर बदलने की पहल की नई शुरूआत की है। वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भरपूर ताकत लगा रही है। पार्टी ने कर्नाटक में कांग्रेस की कामयाबी के प्रमुख रणनीतिकार रहे रणदीप सुरजेवाला को फिलहाल सूबे का नया प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है।


प्रियंका गाँधी जी की विधानसभा चुनाव के पश्चात सक्रियता कम देखने को मिली   


साथ ही, मुकुल वासनिक को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी महासचिव घोषित किया गया है। चुनावी तैयारियों पर राज्यों की इकाईयों के साथ निरंतर चर्चा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरूवार को इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है। उत्तरप्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी प्रदेश में न तो पार्टी के राजनीतिक कैडर को प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर पा रहे थे और न ही संगठन की कमजोरियों को दूर करने की कोई कोशिश होती दिखी।


सूबे की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की विधानसभा चुनाव के उपरांत सक्रियता तकरीबन थम गई है। प्रदेश इकाई की राजनीतिक गतिविधियां भी ठप हैं। ऐसी स्थिति में अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चुनौती कहीं अधिक बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने अजय राय जैसे जुझारू नेता को कमान सौंपने का निर्णय किया है।


मुकुल वासनिक को गुजरात का नया प्रभारी महासचिव घोषित किया गया  


गुजरात राज्य के विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सियासी लुटिया आम आदमी पार्टी के उदय ने डुबा दी थी। विगत दो आम चुनाव से भाजपा ने निरंतर वहां की समस्त 26 लोकसभा सीटों पर जीत हांसिल की। बतादें, कि 2024 में भाजपा को ऐसी हैट्रिक से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। इस वजह से पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा को गुजरात के कांग्रेस प्रभारी पद से हटा दिया। साथ ही, उनकी जगह पार्टी के सबसे वरिष्ठ महासचिव मुकुल वासनिक को बतौर प्रभारी राज्य की कमान सौंपी है।


Categories

Similar Posts