Table of Contents
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इस बात की जानकारी स्वयं खुद चुनाव आयोग ने दी है।
आम चुनाव 2024 के साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता होगी। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2019 का 10 मार्च को ऐलान हुआ था
लोकसभा चुनाव की घोषणा कल होने वाली है। इससे पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी। चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव की घोषणा रविवार को की थी। परंतु, इस बार शनिवार को इसकी घोषणा होगी।
लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में कराए जा सकते हैं
पिछली बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार भी संभावना है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।
नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू
आम चुनावों के बिगुल से पहले आज दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया।
पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।