2024 में भाजपा को सिर्फ 100 सीट मिलेंगी - कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

By :Admin Published on : 13-Jun-2023
2024

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। प्रमोद तिवारी का कहना है, कि भाजपा से अधिकांश लोग परेशान हैं। आने वाली 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनका हारना लगभग तय है। तिवारी ने इसी के साथ कहा है, कि सभी राजनैतिक दल भाजपा को एक-एक करके छोड़ते जा रहे हैं।


कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने 100 सीटों पर सिमटेगी भाजपा


कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आगे कहा है, कि भाजपा के साथ कोई भी साथ नहीं देगा और पार्टी केवल 100 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी से ही कई राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा का साथ छोड़ चुकी हैं और आगे भी उनका यही हाल होने वाला है। भाजपा ने जनता से काफी झूठे वादे किए हैं, जनता का भाजपा के प्रति प्रतिकूल रवैया है। 


प्रमोद तिवारी का आगे कहना है, कि भाजपा के नेताओं को अभी से हार का भय सता रहा है। उनका कहना है, कि पार्टी के नेता अभी से काफी घबरा रहे हैं कि वो हारने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता का यह भी कहना है, कि अगर विपक्षी पार्टियां दिल्ली में होने वाली बैठक में इकट्ठी होती हैं, तो भाजपा केवल 100 सीटें ही जीत पाएगी।


राहुल गांधी ने भी भाजपा के हारने की बात की है 


बतादें, कि इससे पूर्व भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी कई बार अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के हारने की बात कह चुके हैं। राहुल का कहना है, कि भाजपा से लोग काफी दुखी हैं, क्योंकि केंद्र सरकार बेहतर ढंग से कार्य नहीं कर रही है। 


वहीं, दूसरी तरफ भाजपा को अगले चुनाव में हार दिलाने के लिए कई विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। ममता से लेकर नीतीश कुमार तक केंद्र के खिलाफ हल्ला बोले हुए हैं। साथ ही, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर भी भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों को इक्कट्ठा करने में लगे हुए हैं।

Categories

Similar Posts